PM Modi Joined Truth Social: पीएम मोदी ने ज्वाइन किया सोशल मीडिया Truth, ताबड़तोड़ किए दो पोस्ट

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
PM Modi Joined Truth Social: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल ज्वाइन कर लिया है। बता दें कि ये अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है, जिससे अब पीएम मोदी भी जुड़ गए हैं। उन्होंने ट्रुथ पर दो पोस्ट भी किए। इसमें उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति को धन्यवाद कहा।
इससे पहले, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर लेक्स फ्रिडमैन के साथ पीएम मोदी का पॉडकास्ट शेयर किया था। इसके बाद अब पीएम मोदी ने इस प्लेटफॉर्म को ज्वाइन कर लिया।

पीएम मोदी ने किए ये पोस्ट

पीएम मोदी ने ट्रुथ सोशल से जुड़ने के बाद दो पोस्ट भी शेयर किए। पहले पोस्ट में उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप संग अपनी फोटो पोस्ट की। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, “ट्रुथ सोशल पर आकर बहुत खुशी हुई! आने वाले समय में यहां मौजूद सभी जोशीले लोगों से बातचीत करने और सार्थक बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं।”

अमेरिकी राष्ट्रपति को कहा शुक्रिया

पीएम मोदी ने अपने दूसरे पोस्ट में ट्रंप द्वारा शेयर किए गए उनके पॉडकास्ट के एपिसोड को रीशेयर किया और लिखा, “धन्यवाद मेरे मित्र, राष्ट्रपति ट्रंप। मैंने अपनी जीवन यात्रा, भारत के सभ्यतागत दृष्टिकोण, वैश्विक मुद्दों समेत कई विषयों को कवर किया है।”
Latest News

Ketu Astro Remedies: कुंडली में केतु से जुड़ी समस्या से हैं परेशान, बचने के लिए करें ये ज्योतिष उपाय

Ketu Astro Remedies: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक हमारे जीवन में हर ग्रह का कुछ न कुछ प्रभाव पड़ता है....

More Articles Like This

Exit mobile version