मॉरीशस की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए PM मोदी, 20 से अधिक भारत निर्मित परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज, 11 मार्च को मॉरीशस की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना हो गए हैं. पीएमओ से मिली जानकारी के अनुसार, इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी 20 से अधिक भारत निर्मित परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. इन परियोजनाओं में क्षमता निर्माण से लेकर समुदाय- आधारित ढांचागत परियोजनाएं शामिल हैं.
अपनी इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी अपने समकक्ष नवीनचंद्र रामगुलाम के साथ मिलकर मॉरीशस में सिविल सर्विसेज कॉलेज भवन का उद्घाटन करेंगे. इस भवन का निर्माण करीब 4.75 मिलियन डॉलर की लागत से हुआ है. साल 2017 में इस प्रोजेक्ट के लिए एक MoU साइन किया गया था.

34 मंत्री करेंगे पीएम मोदी का स्वागत

मॉरीशस के डिप्टी सीएम मंत्री हम्बीराजन नारसिंघन ने बताया कि वे पीएम मोदी की इस यात्रा से गर्वित महसूस कर रहे हैं. पीएम मोदी की इस यात्रा को विशेष अवसर बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का स्वागत सभी 34 मंत्री करेंगे.
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This