Mann ki Baat: साल का पहला ‘मन की बात’ कार्यक्रम संपन्न, 109वें एपिसोड में पीएम मोदी ने की प्रेरणादायक चर्चा

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mann ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण भी एक प्रमुख बिंदु था. उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस परेड में सबसे ज्यादा चर्चा ‘नारी शक्ति’ की हुई. पीएम मोदी ने कहा, ”जब केंद्रीय सुरक्षा बलों और दिल्ली पुलिस की महिला टुकड़ियों ने कर्तव्य पथ पर मार्च करना शुरू किया, तो सभी को गर्व की अनुभूति हुई ”उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में 1500 बेटियों ने हिस्सा लिया.

उन्होंने कहा, “कई महिला कलाकार शंख, नादस्वरम और नागदा जैसे भारतीय संगीत वाद्ययंत्र भी बजा रही थीं.” पीएम मोदी ने कहा कि डीआरडीओ की झांकी ने सभी का ध्यान खींचा, उन्होंने कहा कि इसने दिखाया कि कैसे महिला शक्ति हर क्षेत्र में देश की रक्षा कर रही है – चाहे वह जल हो, जमीन हो, वायु हो, साइबर हो या अंतरिक्ष हो.

अर्जुन अवार्ड में महिलाओं के प्रदर्शन का भी किया ज़िक्र

मन की बात के 109वे एपिसोड में ‘खेलो में महिलाएं’ भी एक अहम बिंदु था.  प्रधान मंत्री ने बताया की इस बार 13 महिला एथलीट को अर्जुन अवार्ड्स से सम्मानित किया गया , उन्होंने कहा की उनकी जीवन यात्रा ने पूरे देश को प्रभावित किया है.  उन्होंने कहा, “शारीरिक, आर्थिक चुनौतियां इन साहसी और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को डिगा नहीं सकीं.” पीएम मोदी ने हर क्षेत्र में देश की महिलाओं के योगदान की सराहना की.

स्वयं सहायता समूहों में महिलाओं के योगदान को सराहा

उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों में भी महिलाओं ने उल्लेखनीय पहचान बनायी है. “आज देश में महिला स्वयं सहायता समूहों की संख्या और दायरा काफी बढ़ गया है. वह दिन दूर नहीं जब हर गांव के कृषि क्षेत्र में ‘नमो ड्रोन दीदियां’ ड्रोन के जरिए खेती में मदद करती नजर आएंगी.’उन्होंने आगे एसएचजी से जुड़ी निबिया बेगमपुर गांव की महिलाओं की ओर इशारा किया, जो गाय के गोबर, नीम की पत्तियों और कई औषधीय पौधों को मिलाकर जैव उर्वरक तैयार करती हैं. साथ ही उन्होंने कहा, “इन महिलाओं ने ‘उन्नति जैविक इकाई’ नाम से एक संगठन बनाया है, जो इन महिलाओं को बायो-प्रोडक्ट तैयार करने में मदद करता है.”

अयोध्या राम मंदिर के बारे में कही यह बात

पीएम मोदी ने कहा कि इस साल भारतीय संविधान के 75 साल पूरे हो रहे हैं और यह सुप्रीम कोर्ट का 75वां साल भी है. ”भारत का संविधान इतने गहन मंथन के बाद बनाया गया है कि इसे ‘जीवित दस्तावेज़’ कहा जाता है. संविधान की मूल प्रति के तीसरे अध्याय में भारत के नागरिकों के मौलिक अधिकारों का वर्णन किया गया है और यह बहुत दिलचस्प है कि तीसरे अध्याय की शुरुआत में हमारे संविधान निर्माताओं ने तस्वीरों को जगह दी थी भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण जी. भगवान राम का शासन संविधान निर्माताओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत था, ”उन्होंने कहा. हाल ही में उद्घाटन किए गए अयोध्या राम मंदिर के बारे में बात करते हुए, प्रधान मंत्री ने कहा कि “भगवान राम देश को एक साथ लाए”. उन्होंने कहा कि ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह ने नागरिकों को एकजुट करने के लिए एक सामान्य सूत्र बुना है.

मन की बात के बारे में

मन की बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित एक भारतीय रेडियो कार्यक्रम है, जिसमें वह ऑल इंडिया रेडियो, डीडी पर राष्ट्र के लोगों को संबोधित करते हैं. 3 अक्टूबर 2014 को पहले शो के बाद से इसके 109 एपिसोड हो चुके हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को इस साल की पहली मन की बात की, यह पीएम के रेडियो कार्यक्रम का 109वां एपिसोड होगा.

ये भी पढ़े: UP Politics: ‘विपक्ष की चाह, 2024 में भी पीएम बनें नरेंद्र मोदी’, OP Rajbhar का गठबंधन पर जोरदार हमला

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version