PM मोदी ने रचा इतिहास, इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स वाले बने इकलौते नेता, जानें अन्‍य वर्ल्ड लीडर्स की रैंकिंग

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वैसे तो कई मामलों में नए रिकॉर्ड बना चुके है, लेकिन अब वो इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स का ऐतिहासिक आंकड़ा पार करने वाले पहले दिग्गज नेता और राजनीतिज्ञ बन चुके हैं. बता दें कि बीते एक दशक में उनका खाता विश्व नेताओं के बीच सबसे आकर्षक डिजिटल स्थानों में से एक के रूप में विकसित हुआ है.

वर्ल्ड रैंकिंग में कौन कहां?

देखा जाएं तो पीएम मोदी के इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से दोगुनी है. इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स के मामले में ट्रंप 43.2 मिलियन फॉलोअर्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं, उनके बाद इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबावो सुबियांतो 15 मिलियन फॉलोअर्स के साथ तीसरे स्थान पर, 14.4 मिलियन फॉलोअर्स के साथ ब्राजील के राष्ट्रपति चौथे स्थान पर और 11.6 मिलियन फॉलोअर्स के साथ तुर्की के राष्ट्रपति तैय्यप एर्दोगन हैं. अंत में, अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई के 6.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं.

भारत में किसके कितने फॉलोअर्स? 

बता दें कि पीएम मोदी के इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा उनकी वैश्विक पहुंच और विश्वभर के युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता को दर्शाते हैं. इसके अलावा, भारत में भी प्रधानमंत्री और अन्य राजनेताओं के बीच समर्थकों की संख्या में भारी अंतर है.

वहीं, बात करें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 161 लाख फॉलोअर्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं, लेकिन वो भी पीएम मोदी से काफी पीछे है. इसके अलावा, कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी लगभग 126 लाख फॉलोअर्स के साथ तीसरे स्थान पर हैं. दिसंबर 2025 तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनिंदा विश्व नेताओं में सबसे अधिक लोकप्रियता रेटिंग रखते थे.

इसे भी पढें:-लगातार क्यों फेल हो रहा इसरो का PSLV रॉकेट? जांच के लिए बनाई गई रिटायर्ड वैज्ञानिकों की टीम

Latest News

नारी शक्ति वंदन बिल पर पीएम मोदी का बड़ा बयान, बोले—‘विपक्ष ने रोका महिलाओं का हक…लेकिन हमारी लड़ाई जारी रहेगी’

महिला आरक्षण संशोधन विधेयक पास न होने पर PM मोदी ने विपक्ष को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि यह नारी शक्ति के सपनों को झटका है.

More Articles Like This

Exit mobile version