‘उनके नेतृत्व के लिए भारत उनका आभारी है…’, पूर्व पीएम नरसिम्हा राव की जयंती पर PM Modi ने दी श्रद्धांजलि

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PV Narasimha Rao Birth Anniversary: आज 28 जून को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव की 104वीं जयंती है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि उन्हें अर्पित की. पीएम मोदी ने उनके नेतृत्व और बुद्धिमता की प्रशंसा की.

पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

पीएम मोदी ने भारत के विकास (PV Narasimha Rao Birth Anniversary) में उनके नेतृत्व की सराहना करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट में लिखा, “विकास पथ के महत्वपूर्ण चरण के दौरान उनके प्रभावी नेतृत्व के लिए भारत उनका आभारी है. उनकी बुद्धि, ज्ञान और विद्वत्तापूर्ण स्वभाव की भी व्यापक रूप से प्रशंसा की जाती है.”

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने किया नमन

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने अर्थव्यवस्था में नई दिशा दिखाने वाले उनके प्रयासों की सराहना करते हुए लिखा, “लोकप्रिय राजनेता एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ पी.वी. नरसिम्हा राव की जयंती पर कोटि-कोटि नमन. देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दिखाने के अभिनव प्रयासों के लिए आपको सदैव याद किया जाएगा.”

सीएम रेखा गुप्ता ने अर्पित की श्रद्धांजलि

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्व पीएम को सच्चा राष्ट्रभक्त बताते एक्स पर लिखा, “भारत के पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ स्व. पी.वी. नरसिम्हा राव की जयंती पर उन्हें सादर नमन. आधुनिक अर्थशास्त्र की गहरी समझ रखने वाले नरसिम्हा राव सच्चे अर्थों में राष्ट्रभक्त, विद्वान और युगद्रष्टा थे. उनकी नीतियां और विचार आज भी राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा हैं.”

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया कोटि-कोटि नमन

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पूर्व पीएम को आर्थिक सुधारों का शिल्पकार बताया. लिखा, “भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न पी.वी. नरसिम्हा राव की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन. वह एक दूरदर्शी राजनीतिज्ञ, कुशल प्रशासक और आर्थिक सुधारों के शिल्पकार थे, जिनके नेतृत्व में भारत ने एक नई आर्थिक दिशा की ओर कदम बढ़ाया. उनका योगदान राष्ट्र निर्माण, प्रशासनिक दक्षता और वैश्विक स्तर पर भारत की पहचान को सुदृढ़ करने में अमूल्य रहा है. उनके विचार सदैव भारत के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत का काम करेंगे.”

ये भी पढ़ें- पूर्व PM पी.वी. नरसिम्हा राव की जयंती आज, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, खड़गे ने दी श्रद्धांजलि

Latest News

18 February 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

18 February 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त...

More Articles Like This