PM Modi: पीएम मोदी ने किया राष्ट्रीय प्रशिक्षण कॉन्क्लेव का उद्घाटन, शामिल हुए सिविल सर्विसेज के अधिकारी

नई दिल्लीः रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के पहले राष्ट्रीय प्रशिक्षण कॉन्क्लेव का उद्घाटन किया. उद्घाटन कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर, प्रगति मैदान स्थित प्रशिक्षण कॉन्क्लेव में देशभर के सिविल सर्विसेज प्रशिक्षण संस्थान के प्रतिनिधि शामिल हुए.

1500 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया
एक अधिकारी ने बताया कि सिविल सेवा प्रशिक्षण संस्थानों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के लिए क्षमता निर्माण विभाग ने कार्यक्रम का आयोजन किया था. साथ ही कॉन्क्लेव का उद्देश्य सिविल सेवकों के प्रशिक्षण के बुनियादी ढांचे को भी मजबूत करना था. केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान, राज्य प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थान, क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थानों और अनुसंधान संस्थानों सहित अन्य प्रशिक्षण संस्थानों के 1500 से अधिक प्रतिनिधियों ने कॉन्क्लेव में भाग लिया था. इसके अलावा केंद्र सरकार, राज्य सरकार के अधिकारी भी शामिल हुई थे. कॉन्क्लेव में कई प्राइवेट क्षेत्र के विशेषज्ञ भी शामिल हुए थे.

तैयार की जाएगी व्यापक रणनीति
अधिकारी ने बताया कि कॉन्क्लेव में कई विचारों का आदान-प्रदान होगा, चुनौतियों के बारे भी बात की जाएगी. नए अवसरों की तलाश और क्षमता निर्माण के लिए व्यापक रणनीति तैयार की जाएगी. कॉन्क्लेव में आठ पैनलों की चर्चा हुई. इस प्रशिक्षण में संस्थानों में आ रही परेशानियों के बारे में भी बताया गया.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version