सलमान के पिता सलीम खान को ब्रेन हेमरेज, हुई सर्जरी, डॉक्टर बोले-अभी नहीं होंगे डिस्चार्ज

Mumbai: सुपरस्टार सलमान खान के पिता और दिग्गज पटकथा लेखक सलीम खान को ब्रेन हैमरेज हुआ है. जानकारी के मुताबिक उनकी सर्जरी की गई है और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है. मंगलवार को अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था. डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है.

सलीम खान की की गई है डीएसए

अस्पताल के डॉक्टर जलील पार्कर ने मीडिया से बातचीत में बताया कि सलीम खान की डिजिटल सब्स्ट्रैक्शन एंजियोग्राफी डीएसए की गई है. यह कोई ब्रेन सर्जरी नहीं है. डीएसए एक हाईक्वालिटी का एक्स-रे होता है. इसमें शरीर की नसों में हुए ब्लॉकेज को ज्यादा साफ देखा जा सकता है. इसे सेरेब्रल एंजियोग्राफी भी कहा जाता है.

फिलहाल नहीं किया जाएगा डिस्चार्ज

डॉक्टर पार्कर के अनुसार फिलहाल सलीम खान को डिस्चार्ज नहीं किया जाएगा. उन्हें कुछ दिनों तक डॉक्टर्स की निगरानी में रखा जाएगा. हालांकि उनकी हालत स्थिर है और वे रिकवरी कर रहे हैं. अगर सब कुछ ठीक रहा तो उन्हें आज या कल तक वेंटिलेटर सपोर्ट से हटाया जा सकता है लेकिन डिस्चार्ज को लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है.

अचानक बहुत अधिक बढ़ गया था ब्लड प्रेशर

पिता की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही सलमान खान के साथ-साथ अरबाज खान, सोहेल खान, अर्पिता और अलवीरा अस्पताल पहुंचे थे. वहीं परिवार के अन्य सदस्य भी बाहर मौजूद नजर आए. 90 वर्षीय सलीम खान का ब्लड प्रेशर अचानक बहुत अधिक बढ़ गया था. हाई ब्लड प्रेशर के कारण दिमाग के दाएं हिस्से की रक्त वाहिकाओं पर दबाव बढ़ा और वहां इंटरनल ब्लीडिंग (आंतरिक रक्तस्राव) शुरू हो गया.

ब्रेन हेमरेज जैसी गंभीर स्थिति

जब रक्तचाप अत्यधिक बढ़ जाता है तो नसें फटने का खतरा रहता है, जिससे ब्रेन हेमरेज जैसी गंभीर स्थिति पैदा हो सकती है. डॉक्टरों ने तुरंत उपचार शुरू किया और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जरूरी मेडिकल प्रक्रियाएं अपनाई गईं. फिलहाल सलीम खान की स्थिति पर डॉक्टरों की टीम लगातार नजर बनाए हुए है. परिवार और प्रशंसक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें. Delhi Hospital Baby Theft: अस्पताल में घुसी नकली तीमारदार! सो रही मां की गोद से उठा ले गई नवजात, 12 घंटे में खुला राज

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version