PM Modi: पीएम मोदी ने लाटी की कला से देखी उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi Dehradun Visit: उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक उस वक्त देखने को मिली, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत नंदा देवी राजजात से प्रेरित विशेष स्मृति चिह्न भेंट कर किया गया. यह स्मृति चिह्न उत्तराखंड की युवा कार्टूनिस्ट कंचन जदली (लाटी) ने तैयार किया है.

सीएम धामी ने पीएम मोदी को भेंट की स्मृति चिह्न 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंच पर पीएम मोदी का स्वागत करते हुए उन्हें यह स्मृति चिह्न भेंट किया. मूल रूप से पौड़ी जिले के कोटद्वार की रहने वाली कंचन ने बताया कि इस स्मृति चिह्न को तैयार करने में कई महीनों तक लगातार मेहनत की. पारंपरिक कला और स्थानीय संस्कृति को समाहित करते हुए इसे विशेष रूप दिया, जिसमें नंदा देवी राजजात की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई देती है. कहा कि नंदा देवी राजजात उत्तराखंड की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक पहचान का प्रमुख प्रतीक है और इससे जुड़े प्रतीकों का विशेष महत्व है.

पीएम मोदी को पहले भी भाए हैं लाटी के कार्टून

लाटी किरदार से चर्चा में आईं कंचन का कार्टून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहले भी पसंद आया था. कंचन के उत्तराखंड के लोकपर्व पर बनाए गए कार्टून को पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा भी किया था. लाटी अपनी कला से उत्तराखंड की संस्कृति से लोगों को रूबरू करा रही हैं. इसके अलावा वह पहाड़ी कार्टून, चित्र और गुदगुदाती पंचलाइन भी लिखती हैं.

Latest News

iPhone के लिए लगी लंबी कतार पर सोनू सूद का तंज, बोले- ‘नया फोन नहीं, समाज में बदलाव लाने की जरूरत’

Sonu Sood: भारत में महंगे सामान के जरिए दिखावा करने का चलन कोई नया नहीं है. शुक्रवार को भी...

More Articles Like This

Exit mobile version