2025 की पहली ‘मन की बात’ कार्यक्रम को आज संबोधित करेंगे पीएम मोदी, ‘एक्स’ पर ट्वीट कर दी जानकारी

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, 19 जनवरी को अपने ‘मन की बात’ रेडियो कार्यक्रम के 118वें एपिसोड को संबोधित करेंगे. बता दें कि यह इस साल (2025) की उनकी पहली ‘मन की बात’ होगी. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि 2025 की पहली मन की बात रविवार सुबह 11 बजे सुनें.
आमतौर पर महीने के अंतिम रविवार को आयोजित होने वाला ‘मन की बात’ प्रोग्राम इस बार 19 जनवरी को होगा, क्योंकि देश 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाएगा. 

ये भी पढ़ें :- सैफ अली खान पर हमला मामलाः हमलावर का नया CCTV फुटेज आया सामने, हेडफोन खरीदते आया नजर

पीएम मोदी ने कही ये बात

पीएम मोदी ने कहा, देशभर से अनुकरणीय सामूहिक प्रयासों को उजागर करने के लिए उत्सुक हूं, जो सामाजिक ताकत को प्रदर्शित करते हैं. मन की बात प्रधानमंत्री का मासिक रेडियो कार्यक्रम है, जिसके माध्यम से वह देश के नागरिकों के साथ राष्ट्र से संबंधित मुद्दों और विषयों पर बातचीत करते हैं.
Latest News

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में मुंबई पुलिस का बड़ा एक्शन, सभी आरोपियों पर लगा मकोका, जांच जारी

Mumbai: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के मामले में मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की...

More Articles Like This

Exit mobile version