चार दिवसीय ग्रामीण भारत महोत्सव 2025 का आज उद्घाटन करेंगे PM मोदी, जनसभा को भी करेंगे संबोधित

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज, 4 जनवरी को दिल्ली के भारत मंडपम में चार दिवसीय ग्रामीण भारत महोत्सव 2025 का उद्घाटन करेंगे. इस अवसर पर पीएम मोदी उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे. ग्रामीण भारत की उद्यमशीलता की भावना और सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाते हुए, महोत्सव चार से नौ जनवरी तक आयोजित किया जाएगा. ये महोत्सव ‘विकसित भारत’ 2047 के लिए एक सुदृढ़ ग्रामीण भारत का निर्माण करने की थीम पर आधारित होगा.
वहीँ, पीएमओ ने बताया, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 4 जनवरी सुबह 10:30 बजे दिल्ली के भारत मंडपम में ग्रामीण भारत महोत्सव 2025 का उद्घाटन करेंगे. इस अवसर पर पीएम मोदी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे.

‘गांव बढ़े, तो देश बढ़े’

अपने बयान में पीएमओ ने कहा, इस महोत्सव का उद्देश्य ग्रामीण भारत की उद्यमशीलता की भावना और सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाया है. जो ‘विकसित भारत 2047 के लिए एक समावेशी ग्रामीण भारत का निर्माण’ करने की थीम पर आधारित होगा. जिसका मोटो “गांव बढ़े, तो देश बढ़े” है. ये महोत्सव 4 से 9 जनवरी तक चलेगा.
इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य उद्यमिता के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाना, सरकारी अधिकारियों, विचारकों और ग्रामीण उद्यमियों को एक साथ लाना है. विभिन्न क्षेत्रों के कारीगर और हितधारक सहयोगात्मक और सामूहिक ग्रामीण परिवर्तन के लिए एक रोडमैप का निर्माण करेंगे, ग्रामीण आजीविका को बढ़ाने के लिए प्रौद्योगिकी और अभिनव प्रथाओं का लाभ उठाने के बारे में चर्चा को प्रोत्साहित करेंगे और जीवंत प्रदर्शन और प्रदर्शनियों के जरिए से भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करेंगे.

इसे भी पढें:-‘इनोग्रेशन डे’ से एक दिन पहले ट्रंप का शक्ति प्रदर्शन, 19 जनवरी को वाशिंगटन डीसी में विजय रैली करेंगे ट्रंप

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version