पीएम मोदी आज Post-Budget वेबिनार में होंगे शामिल, औद्योगिक, व्यापार और ऊर्जा रणनीतियों पर होगी चर्चा

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Post-Budget Webinar: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज, 04 मार्च को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बजट के बाद होने वाले तीन वेबिनार में शामिल होंगे. वेबिनार के विषयों में MSME (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम) और कारोबारी सुगमता शामिल है. प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान जारी कर कहा, दोपहर करीब 12:30 बजे होने वाला वेबिनार एमएसएमई विकास के इंजन, विनिर्माण, निर्यात और परमाणु ऊर्जा मिशन, नियामक, निवेश और कारोबार सुगमता विषय पर आयोजित किया जा रहा है.

भारत की औद्योगिक, व्यापार और ऊर्जा रणनीतियों पर होगा विचार-विमर्श

इसमें कहा गया है कि वेबिनार सरकारी अधिकारियों, उद्योगपतियों और व्यापार विशेषज्ञों को भारत की औद्योगिक, व्यापार और ऊर्जा रणनीतियों पर विचार-विमर्श करने के लिए एक प्लेटफॉर्म प्रदान करेगा. चर्चा नीति लागू करना, निवेश सुविधा और प्रौद्योगिकी अपनाने पर केंद्रित होगी, जिससे बजट के परिवर्तनकारी उपायों का निर्बाध रूप से लागू करना सुनिश्चित होगा.
Latest News

बिठूर में बोले CM योगी- सिर्फ भाजपा के पास दंगाइयों का उपचार, सपा के नेता भी लेने लगे हैं राम का नाम, इनके इरादे...

Cm Yogi In Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में अपने संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी पर...

More Articles Like This

Exit mobile version