अमित शाह बोलें-राहुल गांधी को PM मोदी से माफी मांगनी चाहिए.. ‘ये लोग ‘घुसपैठिए बचाओ यात्रा’ लेकर निकले हैं..!’

Assam: PM नरेंद्र मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी पर गृह मंत्री अमित शाह ने असम में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला है. अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी में जरा भी शर्म बची है तो उन्हें इसके लिए PM मोदी और देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए. वहीं अमित शाह ने राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ को ‘घुसपैठिया बचाओ यात्रा’ भी बताया.

राहुल गांधी ने नकारात्मक राजनीति की शुरुआत की

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जिस प्रकार से घृणा और तिरस्कार की नकारात्मक राजनीति की शुरुआत की है, उसका एक निम्न स्तर का प्रदर्शन उनकी ‘घुसपैठिया बचाओ यात्रा’ में देखने को मिला. बिहार में उन्होंने जो ‘घुसपैठिया बचाओ यात्रा’ निकाली है, उसमें राहुल गांधी के स्वागत मंच से PM मोदी की माता जी के लिए अपशब्द बोलकर कांग्रेस पार्टी ने सबसे घृणित काम किया है.

राहुल समेत कई नेताओं ने PM मोदी के लिए अपशब्द कहे

गृह मंत्री ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां के खिलाफ इस्तेमाल किए गए अपशब्दों की निंदा करता हूं. मैं पूरे देश की जनता से भी कहना चाहता हूं कि जिस प्रकार से राहुल गांधी ने घृणा, नकारात्मक और मुद्दाविहीन राजनीति की शुरुआत की है, वो हमारे सार्वजनिक जीवन को ऊंचाई नहीं देगी. अमित शाह ने आगे कहा कि राहुल गांधी, सोनिया गांधी, मणिशंकर अय्यर समेत कई नेताओं ने PM मोदी के लिए अपशब्द कहे.

हर चुनाव में अपशब्द कहते हैं और मुंह की खाते हैं

इस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल करके क्या आपको जनादेश प्राप्त होगा..? गृह मंत्री ने बताया कि मैं आज कांग्रेस के नेताओं से कहना चाहता हूं कि जितना ज्यादा PM मोदी के लिए अपशब्द कहेंगे, कमल का फूल उतना ही ज्यादा खिलेगा. हर चुनाव में आपने प्रयास करके देखा है, फिर भी कुछ सीखना नहीं चाहते हैं. हर चुनाव में अपशब्द कहते हैं और मुंह की खाते हैं.

ये लोग ‘घुसपैठिए बचाओ यात्रा’ लेकर निकले हैं

इसके बाद विजय को झूठलाने के लिए ये लोग ‘घुसपैठिए बचाओ यात्रा’ लेकर निकले हैं. ये यात्रा (वोटर अधिकार यात्रा) सिर्फ घुसपैठियों को बचाने के लिए निकाली जा रही है. बताते चलें कि बिहार के दरभंगा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंच से प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया था. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

इसे भी पढ़ें. तमिल अभिनेता विशाल ने अपने जन्मदिन पर एक्ट्रेस साई से की सगाई, दोनों की उम्र बनीं सुर्खियां.!

 

Latest News

बिठूर में बोले CM योगी- सिर्फ भाजपा के पास दंगाइयों का उपचार, सपा के नेता भी लेने लगे हैं राम का नाम, इनके इरादे...

Cm Yogi In Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में अपने संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी पर...

More Articles Like This

Exit mobile version