PM Modi: पीएम मोदी को जन्‍मदिन पर खास उपहार, कटक के स्‍मोक आर्टिस्‍ट ने मोमबत्‍ती के धुएं से बनाई तस्‍वीर

PM Modi’s birthday: ओडिशा के कटक के स्मोक आर्टिस्ट दीपक बिसवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अनोखी तस्‍वीर बनाई है. पीएम मोदी के 73वें जन्मदिन के मौके पर दीपक विसवाल ने मोमबत्‍ती के धुएं से उनकी तस्‍वीर तैयार की है. इसके साथ ही उन्‍होंने बैकग्राउंड में ओडिशा के विरासत कोणार्क के सूर्य मंदिर के चक्र को भी प्रदर्शित किया है. बता दें कि नई दिल्‍ली में आयोजित जी 20 समिट के दौरान पीएम मोदी ने कोर्णाक चक्र को विदेशी मेहमानों के सामने प्रदर्शित किया था.

मीडिया से बात करते हुए कलाकार दीपक बिसवाल ने कहा कि ‘मैंने पीएम मोदी को उनके 73वें जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके लिए स्मोक प्रतिमा तैयार की है. मैंने इसमें कोणार्क चक्र और ओडिशा की धरोहर को भी दर्शाने की कोशिश की है. जैसा कि हमें मालूम है हाल ही में जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान विदेशी मेहमानों के सामने पृष्ठभूमि के तौर पर कोणार्क चक्र को प्रदर्शित किया किया गया है.’ स्‍मोक आर्टिस्‍ट ने बताया कि उसने मोमबत्ती के धुंए, सूई और कैनवास की मदद से इस तस्‍वीर को बनाया।

इसके अलावा पुणे के भाजपा कार्यकर्ता किशोर तलवड़े ने अनाज और बाजरे की मदद से पीएम मोदी की प्रतिमा तैयार की है.  उन्होंने बताया कि प्रतिमा का आकार 10X18 फीट है और इसे तैयार करने में 60 किलो अनाज की जरूरत पड़ी. जिसमें गेहूं, दाल और बाजरा आदि शामिल है. इस प्रतिमा को बुधवार पुणे शहर के बुधवार पेठ क्षेत्र कालिका माता मंदिर भवन में प्रदर्शित किया जाएगा. पीएम मोदी के इस प्रतिमा को बनाने में सरसो, ज्वार, रागी, मूंग दाल, तूर दाल और मसूर दाल भी शामिल है.

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version