Vande Bharat Train: पीएम मोदी ने 10 नई वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, जानिए रूट्स

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Vande Bharat Train: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद से 10 नई वंदे भारत ट्रेनों और अन्य ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाई. देश में वंदे भारत ट्रेनों की गिनती तो बढ़ती ही जा रही है. इन ट्रेनों के उद्घाटन के बाद देश में वंदे भारत की संख्या हाफ सेंचुरी पार कर गई है.

10 नई वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देशभर में 10 नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखा दिए हैं. वे आज अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल, सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम, मैसूरु-डॉ एमजीआर सेंट्रल (चेन्नई), पटना-लखनऊ, न्यू जलपाईगुड़ी-पटना, पुरी-विशाखापत्तनम, लखनऊ-देहरादून, कालाबुरागी-सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु, रांची-वाराणसी, खजुराहो-दिल्ली (निजामुद्दीन) पर चलने वाली ट्रेनों को हरी झंडी दिखाए हैं.

पीएम मोदी ने रेलवे को दी सौगात

बता दें कि पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रेलवे को कई अहम प्रोजेक्ट्स का तोहफा दिए हैं. इन प्रोजेक्ट्स में नई दिल्ली स्टेशन पर रेल कोच रेस्टोरेंट, आनंद विहार-तिलक ब्रिज के बीच तीसरी और चौथी लाइन के अलावा दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से खजुराहो के बीच वंदे भारत ट्रेन प्रमुख हैं. जिससे दिल्ली से खजुराहो पहुंचना लोगों के लिए आसान होगा, वहीं, तिलक ब्रिज पर ट्रेनों की स्पीड बढ़ेगी. इसके अलावा, नई दिल्ली स्टेशन पर रेल कोच रेस्तरां में खाने का लुत्फ भी पैसेंजर ले सकेंगे.

इन वंदे भारत की मिली सौगात

पीएम 10 नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी भी दिखाएं हैं. वहीं, चार मौजूदा वंदेभारत ट्रेनों के रूट का विस्तार किए हैं. इसके साथ ही दो नई पैसेंजर ट्रेन और सात नई मालगाड़ियों का उद्‌घाटन भी किए हैं.

-दिल्ली (हजरत निजामुद्दीन)-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस
-लखनऊ-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस
-रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस
-पटना-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज इन राशियों को मिलेगी कोई बड़ी खुशखबरी, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal, 28 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version