Prateek Yadav Last Rites Updates: शिवपाल व डिंपल ने किए प्रतीक यादव के अंतिम दर्शन, यूपी सरकार के मंत्रियों ने भी दी श्रद्धांजलि

Prateek Yadav Last Rites Updates: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता रहे मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि देने के लिए यूपी सरकार के मंत्री भी पहुंचे. मंत्री ओम प्रकाश राजभर व बेबी रानी मौर्य ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. चाचा शिवपाल सिंह यादव ने अपने परिवार के साथ अंतिम दर्शन किए और उन्हें श्रद्धांजलि दी. प्रतीक यादव का कुछ ही देर में अंतिम संस्कार होना है. अंतिम यात्रा के लिए गाड़ी को फूलों से सजाया गया है.

घर से बैकुंठ धाम के लिए रवाना

कुछ ही देर में अंतिम यात्रा विक्रमादित्य मार्ग स्थित प्रतीक यादव के घर से बैकुंठ धाम के लिए रवाना होगी. सांसद डिंपल यादव ने अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. प्रतीक यादव के निधन पर यूपी की मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि यह बहुत दुखद है, खासकर अपर्णा के लिए जिनकी दो छोटी बेटियां हैं. सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का कुछ ही देर में अंतिम संस्कार होगा, अंतिम यात्रा के लिए गाड़ी को फूलों से सजाया गया है. कुछ ही देर में अंतिम यात्रा विक्रमादित्य मार्ग स्थित प्रतीक यादव के घर से बैकुंठ धाम के लिए रवाना होगी.

फॉरेंसिक लैब में विसरा की जांच

वहीं अब प्रतीक यादव के विसरा की फॉरेंसिक जांच होगी. आज यानी गुरूवार को फॉरेंसिक लैब में विसरा की जांच होगी. जहरीले पदार्श की आशंका की जांच की जाएगी. आज सुबह 11 बजे के बाद प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार होगा. उधर, प्रतीक यादव का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है कि शरीर पर मिली सभी चोटें एंटेमॉर्टम यानी मृत्यु से पहले की हैं.

पहली, दूसरी और तीसरी चोट पुरानी थीं

रिपोर्ट के अनुसार पहली, दूसरी और तीसरी चोट करीब 5 से 7 दिन पुरानी थीं, जबकि चौथी, पांचवीं और छठी चोट लगभग एक दिन पुरानी बताई गई हैं. उससे मौत नहीं हो सकती, लेकिन चोट कैसे लगी 1 दिन पहले ये भी बड़ा सवाल है और किन हालात में लगी, डॉक्टर्स का पैनल इसकी भी समीक्षा कर रहा है.

इसे भी पढ़ें. Prateek Yadav Last Rites Updates: प्रतीक यादव के शरीर पर लगे पुराने चोटों ने उनकी मौत के रहस्य को उलझाया, जाने क्या बोले डॉक्टर?

 

 

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version