Prateek Yadav Last Rites Updates: प्रतीक यादव के शरीर पर लगे पुराने चोटों ने उनकी मौत के रहस्य को उलझाया, जाने क्या बोले डॉक्टर?

Prateek Yadav Last Rites Updates: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता रहे मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव के अंतिम संस्कार की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं. थोड़ी देर में उनका पार्थिव शरीर यहां पहुंचेगा. वहीं अब प्रतीक यादव के विसरा की फॉरेंसिक जांच होगी. आज यानी गुरूवार को फॉरेंसिक लैब में विसरा की जांच होगी. जहरीले पदार्श की आशंका की जांच की जाएगी. आज सुबह 11 बजे के बाद प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार होगा.

शरीर पर मिली सभी चोटें एंटेमॉर्टम

उधर, प्रतीक यादव का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है कि शरीर पर मिली सभी चोटें एंटेमॉर्टम यानी मृत्यु से पहले की हैं. रिपोर्ट के अनुसार पहली, दूसरी और तीसरी चोट करीब 5 से 7 दिन पुरानी थीं, जबकि चौथी, पांचवीं और छठी चोट लगभग एक दिन पुरानी बताई गई हैं. उससे मौत नहीं हो सकती, लेकिन चोट कैसे लगी 1 दिन पहले ये भी बड़ा सवाल है और किन हालात में लगी, डॉक्टर्स का पैनल इसकी भी समीक्षा कर रहा है.

सभी की गरिमामय उपस्थिति प्रार्थनीय

प्रतीक यादव का बुधवार तड़के निधन हो गया था. पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक प्रतीक को बुधवार सुबह तबीयत खराब होने पर सिविल अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनका अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह 11 बजे लखनऊ के बैकुंठधाम (भैंसाकुंड) में किया जाएगा. उनकी पत्नी अपर्णा यादव ने एक्स पर पोस्ट कर प्रतीक के अंतिम संस्कार की जानकारी साझा की है. उन्होंने कहा कि इस दुख की इस घड़ी में सभी की गरिमामय उपस्थिति प्रार्थनीय है. 38 साल की उम्र में प्रतीक के निधन से समाजवादी पार्टी में दुख की लहर दौड़ गई है.

इसे भी पढ़ें. Prateek Yadav Last Rites Updates: शरीर पर लगे पुराने चोटों ने प्रतीक यादव की मौत के रहस्य को उलझाया, जाने क्या बोले डॉक्टर?

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version