होली के जश्न में डूबा देश, राष्ट्रपति मुर्मू, PM Modi समेत कई नेताओं ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Holi 2026: देशभर में धूमधाम से होली मनाई जा रही है. पूरा देश रंगों में डूबा हुआ है. इस खास अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी है.

राष्ट्रपति मुर्मू ने दी शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एक्स पर लिखा, “सभी देशवासियों को मेरी ओर से होली की हार्दिक शुभकामनाएं. रंगो का यह त्योहार लोगों के जीवन में प्रेम और आशा का संचार करता है तथा आपसी एकता व भाईचारे को मजबूत करता है. मेरी कामना है कि यह पर्व सबके जीवन में खुशियां लेकर आए और हम सब मिलकर एक विकसित राष्ट्र के निर्माण में योगदान.”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

पीएम मोदी ने एक् पर लिखा, “सभी देशवासियों को होली की अनंत शुभकामनाएं. रंग और उमंग से भरा यह त्योहार सबके लिए खुशियों की बहार लेकर आए. हर किसी के जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता के रंगों की बौछार हो, यही कामना है.”

अमित शाह ने दी शुभकामनाएं

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “उल्लास, उमंग और नई ऊर्जा के पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं. रंगों का यह पर्व सभी के जीवन में उन्नति, समृद्धि और सौभाग्य लेकर आए.”

नितिन गडकरी ने दी बधाई

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पोस्ट किया, “प्रेम, सद्भाव और रंगों से भरा होली का यह पावन पर्व नकारात्मकता और द्वेष का दहन कर सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए, यही कामना करता हूं. समस्त देशवासियों को होली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं.”

हिंदू धर्म के सबसे प्रतीक्षित त्योहारों में से एक है होली

रंगों का त्योहार, होली, हिंदू धर्म के सबसे प्रतीक्षित त्योहारों में से एक है, जिसे उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है. रंगवाली होली, बड़ी होली और धुलंडी के नाम से भी जाना जाने वाला यह जीवंत त्योहार वसंत ऋतु के आगमन और शीत ऋतु की समाप्ति का प्रतीक है.

ये भी पढ़ें- Holi 2026: ”जोगीरा सारा रा रा…’ के बीच देशभर में होली की धूम, दिल्ली से अयोध्या तक रंगों में सराबोर नजर आए लोग

Latest News

Shardiya Navratri 2026: मां अम्बे के चरणों में सिर झुका लो…, नवरात्रि पर अपनों को भेजें ये शुभ संदेश

Shardiya Navratri 2026: हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है. प्रत्येक वर्ष कुल चार बार नवरात्रि आती है....

More Articles Like This

Exit mobile version