Bharat Ratna Award: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 4 शख्सियतों को मरणोपरांत भारत रत्न से किया सम्मानित, आडवाणी को कल दिया जाएगा सर्वोच्च सम्मान

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को देश की पांच शख्सियतों को सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न (Bharat Ratna) से सम्मानित किया. इनमें पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पी.वी. नरसिम्हा राव, कृषि वैज्ञानिक डॉ. एमएस स्वामीनाथन, बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी शामिल हैं.

आज बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भी भारत रत्न का सम्मान मिलना था, लेकिन वह राष्ट्रपति भवन में उपस्थित नहीं हो सके. इसलिए लालकृष्ण आडवाणी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल यानी 31 मार्च को उनके घर जाकर सम्मानित करेंगी. लालकृष्ण आडवाणी के अलावा सभी 4 शख्सियतों को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया. उनके परिजनों ने राष्ट्रपति से ये सम्मान प्राप्त किया.

ये भी पढ़े: Deoria News: चाय बनाते समय फटा गैस सिलेंडर, मां सहित तीन बच्चों की मौत

Latest News

Tata Motors Roadmap: अगले 5 साल में 40,000 करोड़ रुपये लगाएगी टाटा मोटर्स, 12 लाख से ज्यादा कारें बेचने का लक्ष्य

टाटा मोटर्स ने पैसेंजर व्हीकल कारोबार के लिए अगले पांच वर्षों का बड़ा रोडमैप पेश किया है. कंपनी करीब 40,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी, 6 नए मॉडल लॉन्च करेगी और 20 से अधिक मौजूदा मॉडलों को अपडेट करेगी. वित्त वर्ष 2030 तक सालाना 12 लाख से अधिक वाहन बेचने का लक्ष्य है.

More Articles Like This

Exit mobile version