देशभर में गणेश चतुर्थी की धूम, राष्ट्रपति मुर्मु, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ganesh Chaturthi 2026: आज देशभर में गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा. इस ख़ास अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी है.

राष्ट्रपति मुर्मु ने दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर मैं देशविदेश में रह रहे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं. भगवान श्री गणेश बुद्धि, विवेक, समृद्धि और शुभारंभ के प्रतीक हैं. गणेश चतुर्थी का उत्सव हमारे जीवन में ऊर्जा, ज्ञान और सकारात्मकता का संचार करता है. यह पावन पर्व हमें जीवन में नए संकल्पों के साथ प्रगति के मार्ग पर अग्रसर होने के लिए प्रेरित करता है.राष्ट्रपति ने आगे लिखा, “मैं मंगलकामना करती हूं कि भगवान श्री गणेश सभी के जीवन में सुखशांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि का संचार करें. हम सब राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लें.

उपराष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं Ganesh Chaturthi 2026

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने लिखा, “गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं. भगवान गणेश, जो विघ्नहर्ता और ज्ञान के प्रतीक हैं, सभी को शांति, समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद दें और हमें विश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ हर बाधा को पार करने की प्रेरणा दें.

प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने लिखा, “देशवासियों को गणेश चतुर्थी की अनंत शुभकामनाएं। विघ्नहर्ता के दर्शन और पूजन का यह पावन पर्व सबके जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे. उनके दिव्य आशीर्वाद से सभी के प्रयास सफल हों और राष्ट्र निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे, यही कामना है. गणपति बाप्पा मोरया!”

राजनाथ सिंह ने दी बधाई

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा, “विघ्नहर्ता, मंगलकर्ता भगवान श्री गणेश जी की आराधना के पावन पर्व गणेश चतुर्थी की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. भगवान गणेश जी ज्ञान, विवेक, समृद्धि और शुभारंभ के प्रतीक हैं। यह पावन पर्व हमें अपनी सनातन संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहने तथा समाज में एकता, सद्भाव और सहयोग की भावना को और मजबूत करने की प्रेरणा देता है. विघ्नहर्ता श्री गणेश जी से प्रार्थना है कि वे सभी के जीवन से विघ्नों को दूर करें और देश को सुख, शांति, समृद्धि एवं प्रगति का आशीर्वाद प्रदान करें. गणपति बप्पा मोरया! मंगलमूर्ति मोरया!”

ये भी पढ़ें- ‘हिंदी और हिन्दुस्तान हमारा है और हम इसकी शान हैं…’, हिंदी दिवस पर अपनों को भेजें ये संदेश

Latest News

15 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज 15 सितंबर 2026 को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि सुबह 7:44 बजे तक रहेगी, इसके बाद पंचमी तिथि शुरू होगी. आज ऋषि पंचमी का पर्व मनाया जाएगा. जानें राहुकाल, शुभ मुहूर्त, नक्षत्र, योग और सूर्योदय-सूर्यास्त का पूरा समय.

More Articles Like This

Exit mobile version