Israel Hamas War: गाजा नरसंहार पर भड़कीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, पश्चिमी देशों को लेकर कह दी ये बात

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Priyanka Gandhi: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गाजा नरसंहार के मामले को लेकर इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी सरकार की निंदा की है. उन्‍होंने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्‍स पर पोस्‍ट के जरिए इजरायल-गाजा युद्ध के मुद्दे को उठाया. अपने इस पोस्ट में प्रियंका गांधी ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को मिल रहे समर्थन को शर्मनाक बताया.

प्रियंका गांधी ने पोस्ट में लिखा कि गाजा में हो रहे भयानक नरसंहार में नागरिकों, माताओं, पिताओं, डॉक्टरों, नर्सों, सहायताकर्मियों, पत्रकारों, शिक्षकों, लेखकों, कवियों, वरिष्ठ नागरिकों और हजारों मासूम बच्चों के लिए बोलना अब पर्याप्‍त नहीं है, जिनकी दिन-ब-दिन भयावह रूप से मौत हो रही है. इजरायल का गाजा पर कार्यवाही बर्बर है.

अमेरिकी कांग्रेस ने नेतन्याहू को बुलाने पर भड़कीं

उन्होंने कहा कि यह उन सभी इजरायली नागरिकों समेत हर सही सोच वाले इंसान की नैतिक जिम्‍मेदारी है, जो नफरत और हिंसा में विश्वास नहीं करते हैं. उन्‍होंने कहा कि दुनिया की हर सरकार को इजरायली सरकार के नरसंहार कार्यों रोकने का पंयास करना चाहिए. उनकी हरकते सभ्यता और नैतिकता का दावा दुनिया में अस्‍वीकार्य है. लेकिन फिर भी हमें अमेरिकी कांग्रेस में इजरायली प्रधानमंत्री की खड़े होकर सराहना की जाने वाली छवि का सामना करना पड़ता है.

इजरायल को पश्चिमी दुनिया का समर्थन

प्रियकां वाड्रा ने कहा कि इजराइल इस समय जो हरकतें कर रहा है उसे “बर्बरता और सभ्यता के बीच संघर्ष” कहते हैं, जो बिल्‍कुल भी सही नहीं है, सिवाय इसके कि वह और उसकी सरकार ही बर्बर हैं और उनकी बर्बरता को पश्चिमी दुनिया के अधिकांश लोगों का खुला समर्थन मिल रहा है, वाकई शर्म की बात है.

ये भी पढ़ें:-US Presidential Election 2024: कमला हैरिस ने आधिकारिक तौर पर किया राष्ट्रपति चुनाव लड़ने का ऐलान, बोली- हमारी टीम जीतेगी

Latest News

Tata Motors Roadmap: अगले 5 साल में 40,000 करोड़ रुपये लगाएगी टाटा मोटर्स, 12 लाख से ज्यादा कारें बेचने का लक्ष्य

टाटा मोटर्स ने पैसेंजर व्हीकल कारोबार के लिए अगले पांच वर्षों का बड़ा रोडमैप पेश किया है. कंपनी करीब 40,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी, 6 नए मॉडल लॉन्च करेगी और 20 से अधिक मौजूदा मॉडलों को अपडेट करेगी. वित्त वर्ष 2030 तक सालाना 12 लाख से अधिक वाहन बेचने का लक्ष्य है.

More Articles Like This