पुलवामा हमले की 7वीं बरसी: फिर से ताजा हुई वर्षो पुरानी यादें, घाटी में हाई अलर्ट जारी    

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pulwama Attack 7th Anniversary: पुलवामा आत्मघाती हमले की आज 7वीं बरसी है ऐसे में पुरानी यादें फिर से ताजा हो गई हैं. इस दौरान पूरी कश्मीर घाटी एक हाई-अलर्ट जोन में बदल गई है. लेथपोरा में 2019 में हुए आत्मघाती हमले में शहीद हुए CRPF के 40 जवानों को याद करते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने हर मोड़ पर चौकसी बढ़ा दी है. श्रीनगर से लेकर संवेदनशील इलाकों तक सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है. चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की तैनाती है.

लाल चौक में सर्च ऑपरेशन

श्रीनगर के लाल चौक में सुरक्षा एजेंसियों ने शुक्रवार को बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया. पुलवामा हमले की बरसी से पहले सुरक्षा बढ़ाने के लिए यहां संयुक्त कासो चलाया गया और कई संवेदनशील जगहों पर नाके लगाए गए. ऑपरेशन के दौरान होटलों, लॉज और बिजनेस सेंटरों की गहन जांच की गई. अधिकारियों का कहना है कि होटल मालिकों से ठहरने वाले लोगों का पूरा विवरण लेकर उसका वेरिफिकेशन किया गया, जिससे कोई संदिग्ध गतिविधि छूट न जाए.

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की मौजूदगी पूरे इलाके में बनी रही. थोड़ी देर के लिए ट्रैफिक भी रेगुलेट किया गया, लेकिन बाद में हालात सामान्य हो गए. यह अभियान एहतियातन चलाया गया ताकि श्रीनगर और आसपास के इलाकों में किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोका जा सके.

इसे भी पढें:-देश में बंद होने वाले हैं 100 और 500 रुपए के नोट..? RBI ने क्या लिया बड़ा और अहम फैसला!

Latest News

बांग्लादेश चुनाव रिजल्ट: BNP की शानदार जीत, तीन हिंदू उम्मीदवारों ने भी लहराया जीत का परचम

Bangladesh: बांग्लादेश में हुए आम चुनाव में बांग्लादेश नेशलिस्ट पार्टी (BNP) ने शानदार जीत हासिल की है. 13वें संसदीय चुनाव में ...

More Articles Like This