AAP में बड़ी फूट: राघव चड्ढा समेत तीन सांसद BJP में शामिल, केजरीवाल का छलका दर्द, बोले-फिर से किया धक्का

New Delhi: आम आदमी पार्टी (AAP) में बड़ी फूट पड़ गई है. पंजाब से पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेस आयोजित कर AAP से इस्तीफा देने का ऐलान किया है. राघव चड्ढा सहित छह और सांसद भाजपा में शामिल होंगे. उधर, राघव चड्ढा के इस फैसले के बाद अब AAP के संयोजक व दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल का पहला रिएक्शन आया है.

एक लाइन का रिएक्शन दर्द बयां

केजरीवाल का ये एक लाइन का रिएक्शन उनका दर्द बयां करता है. केजरीवाल ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा है- बीजेपी ने फिर से पंजाबियों के साथ किया धक्का. संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि हमने फैसला किया है कि राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के हम दो-तिहाई सदस्य भारत के संविधान के प्रावधानों का प्रयोग करते हुए भाजपा में विलय कर लेंगे.

पार्टी के पांच अन्य सांसद शामिल

सात राज्यसभा सांसदों की लिस्ट में राघव चड्ढा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, स्वाति मालिवाल, राजेंद्र गुप्ता और विक्रमजीत साहनी शामिल हैं. मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए उन्होंने घोषणा की कि वे पार्टी के पांच अन्य सांसदों के साथ भाजपा में शामिल हो रहे हैं. राघव चड्ढा ने कहा कि AAP के 10 राज्यसभा सांसदों में से सात भाजपा में विलय करने जा रहे हैं. चड्ढा ने कहा कि संविधान के अनुसार किसी भी पार्टी के कुल सांसदों में से दो-तिहाई सांसद दूसरी पार्टी में विलय कर सकते हैं.

इनका चरित्र क्या है

AAP नेता अनुराग ढांढा ने इस मामले में कहा कि इनका चरित्र क्या है वो आज देश ने देख लिया. पंजाब में भगवंत मान की सरकार अच्छा काम कर रही है. इनको पता है कि ये किसी हालत में वहां हरा नहीं सकते. वहां आप की सरकार वापस आने वाली है. 3 दिन पहले अशोक मित्तल के यहां ED का छापा पड़ा फिर सभी को उदाहरण दिया गया कि हम आपके यहां भी कर सकते हैं. सभी को तोड़कर फिर ले जाते हैं.

इसे भी पढ़ें. CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान: सड़क हादसों में जान गंवाने वालों के परिजनों को अब मिलेगा 8 लाख का मुआवजा

Latest News

अमेरिका के लग्जरी क्रूज पर फैला खतरनाक ‘नोरोवायरस’, चालक दल समेत 125 लोग संक्रमित, हेल्थ एजेंसियां अलर्ट!

Washington: अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को से कनाडा और अलास्का की यात्रा पर निकले एक लग्जरी क्रूज जहाज में पेट...

More Articles Like This

Exit mobile version