CEC की राहुल गांधी को चेतावनी- ‘हलफनामा दें या देश से माफी मांगें, सिर्फ PPT दिखाने से झूठ ‘सच’ नहीं हो जाता!’

Must Read

Delhi: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उन्हे चेतावनी दी है. CEC ने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता हलफनामा दें या देश से माफी मांगें. तीसरा कोई रास्ता नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि सात दिन में हलफनामा नहीं दिया तो आरोप निराधार मान लिए जाएंगे.

राहुल गांधी जी आपको सबूत देना होगा

CEC ने कहा कि सिर्फ PPT दिखाने से, वो भी जिसमें आंकड़े चुनाव आयोग के नहीं हैं, झूठ सच नहीं हो जाता. राहुल गांधी जी आपको सबूत देना होगा. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बिहार SIR की कवायद में जल्दबाजी के आरोप पर भी जानकारी दी. कहा कि कुछ लोग गुमराह कर रहे हैं कि SIR की कवायद इतनी जल्दी क्यों की जा रही है.

हर चुनाव से पहले मतदाता सूची को दुरुस्त करना होगा

आप बताइए कि मतदाता सूची को चुनाव से पहले दुरुस्त करना चाहिए या बाद में..? ऐसे में चुनाव आयोग अपना काम ही कर रहा है. जनप्रतिनिधित्व कानून कहता है कि आपको हर चुनाव से पहले मतदाता सूची को दुरुस्त करना होगा. यह चुनाव आयोग की कानूनी जिम्मेदारी है. फिर सवाल उठा कि क्या चुनाव समिति बिहार के सात करोड़ से ज्यादा मतदाताओं तक पहुंच पाएगी..? सच्चाई यह है कि यह काम 24 जून को शुरू हुआ था. पूरी प्रक्रिया लगभग 20 जुलाई तक पूरी हो गई थी.

हमने EPIC पर चर्चा की और देशभर में इसका समाधान किया

दो एपिक वाले मतदाता कार्ड पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि डुप्लिकेट दो तरह से हो सकते हैं. एक तो ये कि एक व्यक्ति जो पश्चिम बंगाल में है, जो अलग व्यक्ति है, उसके पास एक नंबर है और दूसरा व्यक्ति जो हरियाणा में है, उसके पास वही EPIC नंबर है. मार्च 2025 के आसपास जब ये सवाल आया तो हमने इस पर चर्चा की और देशभर में इसका समाधान किया.

यह भी पढ़े: बिहार के सीतामढ़ी में दो युवकों की गोली मारकर हत्या, संदिग्धों की तलाश में जुटी पुलिस

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This