Aaj Ka Mausam: यूपी से दिल्ली तक बारिश का अलर्ट, बिहार और बंगाल में लू से होगी परेशानी

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rain Alert in UP and Delhi: मई महीने की शुरुआत के साथ देश के तमाम हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है. देश के कुछ शहरों में तो पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है. इन सब के बीच मौसम विभाग ने लू को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 4 मई को पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, तेलंगाना में लू चलेगी. इसी के साथ आईएमडी ने दिल्ली और यूपी में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. दोनों राज्यों के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. आइए आपको बताते हैं आज के मौसम का हाल….

दिल्ली के मौसम का हाल

राजधनी दिल्ली को लेकर मौसम विभान ने अच्छी खबर दी है. आईएमडी से मिली जानकारी के अनुसार 4 से 6 मई के बीच में दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है. इसी के साथ 9 को भी दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सिस से 39 डिग्री सेल्सिस के बीच रह सकता है. वही, न्यूनतम तापमान की बात करें तो 21 डिग्री सेल्सियस से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.

यूपी में मौसम का हाल

अगर मौसम विभाग की बात करें तो राज्य में इस समय गर्मी का भीषण प्रकोप है. उत्तर प्रदेश के लोगों को जल्द ही इस गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. आईएडी ने उत्तर प्रदेश के मौसम को लेकर बताया कि प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मौसम करवट लेने वाला है. पहाड़ों पर हो रही लगातार बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में इसका प्रभाव देखने को मिल सकता है. प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में 6 से 9 मई के बीच गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है. अगर आज के मौसम की बात करें तो राजधानी दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सिस के आसपास और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सिस के बीच रह सकता है.

यह भी पढ़ें: Gold Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने का सुनहरा मौका, जानिए कितना हुआ सस्ता

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version