‘पाकिस्तान से अब सिर्फ PoK पर बात होगी’, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सैनिकों की वीरता को किया नमन

New Delhi: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि हमारा इरादा साफ है. अब पाकिस्तान से कोई बातचीत नहीं होगी. अगर कोई बातचीत होगी भी, तो सिर्फ PoK पर होगी, जो भारत का हिस्सा है. जिसपर पाकिस्तान ने अवैध तरीके से कब्जा कर रखा है. लद्दाख कारगिल विजय दिवस समारोह में भाग लेने पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पड़ोसी देश पाकिस्तान को खूब खरीखोटी सूनाई. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारे बहादुर सैनिकों ने हमेशा अपने शौर्य और पराक्रम का परिचय दिया है.

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का एक वर्ष पूरा

हमने हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का एक वर्ष पूरा किया है. ऑपरेशन के दौरान हमारी जांबाज सेना के जवानों और अधिकारियों ने आतंकवादियों और उनके सरपरस्तों को ऐसा जवाब दिया है, जिसे वे कभी भूल नहीं पाएंगे. भारत पाकिस्तान की हर नापाक हरकत का जवाब उसकी कल्पना से कहीं अधिक कठोर तरीके देने की क्षमता रखता है. मैं इस मंच से यह साफ संदेश देना चाहता हूं कि भारत की संप्रभुता की ओर बढ़ने वाला हर नापाक कदम का यही अंजाम होगा. उन्होंने अपने संबोधन में सशस्त्र बलों और सैनिकों की वीरता को नमन किया.

भारतीय सैनिकों का अदम्य साहस देखा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कारगिल युद्ध केवल भारत की सैन्य और कूटनीतिक विजय नहीं थी बल्कि वह एक ऐसा क्षण था, जब पूरी दुनिया ने भारतीय सैनिकों का अदम्य साहस देखा, उनका शौर्य देखा. कारगिल युद्ध के समय भारतीय जवानों की वीरता ने ऐसा इतिहास रचा था, जो हर भारतवासी के लिए गर्व का विषय है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि 1999 के कारगिल युद्ध के समय घुसपैठियों की मंशा जो थी, उसमें आज भी कोई बदलाव नहीं आया है और भारतीय सेना हर तरह की चुनौती का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है.

सशस्त्र बलों के धुनिकीकरण पर विशेष जोर

रक्षा मंत्री ने शौर्य भोज के दौरान सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने सशस्त्र बलों के धुनिकीकरण पर विशेष जोर दिया है. उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं कि सेना के पास अत्याधुनिक उपकरण उपलब्ध हों और उसे सर्वोत्तम प्रशिक्षण मिले.

इसे भी पढ़ें. ‘कारगिल विजय दिवस हमें गर्व से भर देता है…’, ‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने वीरों को किया नमन

More Articles Like This

Exit mobile version