रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले PM मोदी ने राम मंदिर पर जारी किया डाक टिकट, दिया ये संदेश

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ram Mandir Daak Ticket: अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है. अब इंतजार है तो 22 जनवरी 2024 का जब रामलला भव्य राम मंदिर में विराजमान होंगे. इसका इंतजार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर आम नागरिक को बेसब्री से है. वहीं, राम मंदिर के उद्घघाटन से ठीक पहले पीएम मोदी ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर पर स्मारक डाक टिकट जारी किया है.

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर पर स्मारक डाक टिकट और दुनिया भर में भगवान राम पर जारी टिकटों की एक पुस्तक जारी की. डिजाइन के घटकों में राम मंदिर, चौपाई ‘मंगल भवन अमंगल हारी’, सूर्य, सरयू नदी और मंदिर के आसपास की मूर्तियां शामिल हैं. इस टिकट को जारी करते हुए पीएम मोदी ने एक संदेश भी जारी किया है. देखिए वीडियो…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टिकट जारी करते हुए कहा, “पोस्टल स्टैंप का कार्य हम सभी जानते हैं लेकिन पोस्टल स्टैंप एक और महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.पोस्टल स्टैंप इतिहास और ऐतिहासिक अवसरों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम भी होते हैं.

Latest News

करवा चौथः प्राणनाथ के लिए व्रत रखेंगी प्राणप्रिये, चलनी से सजना का दीदार करेंगी सजनी

Karwa Chauth: पति के दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर 29 अक्टूबर (गुरुवार) को करवा चौथ का पर्व...

More Articles Like This

Exit mobile version