UP Cabinet: यूपी कैबिनेट ने गन्ना मूल्य में 20 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ोतरी को दी मंजूरी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP Cabinet: बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में सरकार ने गन्ना किसानों को तोहफा दिया है. कैबिनेट ने गन्ना मूल्य में 20 रूपए प्रति क्विंटल की वृद्धि को मंजूरी दे दी है. इसके तहत गन्ने की तीनों ही किस्मों में 20 रूपए प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है.

मालूम हो कि इसके पहले गन्ना मूल्य को लेकर प्रदेश सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले 2021 में भी 25 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की थी. वर्तमान में सामान्य गन्ने का मूल्य 340 रुपए प्रति क्विंटल और अगेती प्रजापति के गन्ने का मूल्य 350 रुपए प्रति क्विंटल है. कैबिनेट बैठक में पेराई सत्र 2023-24 के लिए सहकारी क्षेत्र, निगम और निजी क्षेत्र सहित सभी चीनी मिलों की ओर से खरीदे जाने वाले गन्ने का राज्य परामर्शित मूल्य एसएपी निर्धारण होगा.

बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि बैठक में कुल 18 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है. उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के मुताबिक, कैबिनेट ने तीन निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना को भी मंजूरी दी है.

Latest News

Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 70 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; पहाड़ों पर बर्फबारी की चेतावनी

Aaj Ka Mausam: देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है. चक्रवाती तूफानों...

More Articles Like This

Exit mobile version