मध्य प्रदेश में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ताजिया, 3 की मौत, 10 झुलसे, यूपी में भी युवक की गई जान

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में मुहर्रम के मौके पर निकाले जा रहे एक ताजिया जुलूस के दौरान बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए. प्रशासनिक अधिकारियों ने शुक्रवार को इस दुखद घटना की पुष्टि की है. वहीं उत्तर प्रदेश के एटा जिले में भी मुहर्रम के जुलूस के दौरान करंट से एक युवक की मौत हो गई है. जबकि चार लोग झुलस गए.

ताजिये के साथ जुलूस निकाला जा रहा था

अधिकारियों ने बताया कि पिपलौदा थाना क्षेत्र के हतनारा गांव में ताजिये के साथ जुलूस निकाला जा रहा था. उन्होंने बताया कि ताजिया बीती रात 11:15 बजे के आस-पास बिजली की हाईटेंशन लाइन से टकरा गया, जिससे उसमें करंट फैल गया और उसे उठाकर ले जा रहे कई लोग झुलस गए. पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई. घटना की जांच की जा रही है.

10 घायल अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती

अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद 10 घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हतनारा के मेवाती मोहल्ला से निकले जुलूस के दौरान ताजिया बिजली लाइन से टकरा गया. इसके बाद ताजिया उठा रहे लोग करंट लगने से नीचे गिर पड़े. रतलाम चिकित्सा महाविद्यालय के अधिकारी डॉ. रवींद्र सोलंकी ने बताया कि अस्पताल लाए गए घायलों में तीन लोगों की पहले ही मौत हो चुकी थी.

ताजिया उठाए हुए लोग करंट की चपेट में आए

उधर, उत्तर प्रदेश के एटा जिले में मुहर्रम के जुलूस के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया. जुलूस में निकाला जा रहा ताजिया हाईटेंशन बिजली लाइन से टकरा गया, जिससे उसमें करंट फैल गया. ताजिया उठाए हुए लोग करंट की चपेट में आ गए. इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग झुलस गए. झुलसे हुए लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

इसे भी पढ़ें. राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, लिस्ट में चंपत राय का करीबी भी शामिल

 

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version