RAW को मिला नया चीफ, जानिए किसे केंद्र सरकार ने दी इतनी बड़ी जिम्मेदारी

Must Read

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने देश की गुप्तचर एजेंसी यानी कि रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) को नया चीफ दिया है. नए चीफ रवि सिन्हा 1988 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं. वो वर्तामान में चीफ सामंत गोयल, आईपीएस (पंजाब 84) का स्थान लेंगे. वर्तमान चीफ सामंत गोयल आगामी 30 जून को सेवानिवृत हो रहे हैं. आने वाले दो सालों तक रवि सिंन्हा इस पद पर मौजूद रहेंगे. वर्तामान मे सिन्हा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कैबिनेट सचिवालय में स्‍पेशल सेक्रेटरी के रैंक पर अपनी सेवा दे रहे हैं.

क्या है RAW ?

इस संस्था की स्थापना 21 सितंबर 1968 में की गई थी. बता दें कि इस संस्था का मुख्य काम विदेशी खुफिया जानकारी, आतंवाद के बढ़ते प्रकोप को समाप्त करना साथ में उसके प्रचार विरोधी कदमों को बढ़ाना. साथ ही इस संस्था का काम है कि वो भारत के विदेशी सामरिक हितों को कैसे आगे बढाया जाए. इस संस्था की स्थापना से पहले विदेशी खुफिया संग्रह मुख्य रूप से इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) की जिम्मेदारी थी. इसको अंग्रेजों के शासन काल में बनाया गया था.

Latest News

15 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

15 October 2026 Ka Panchang: 15 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है....

More Articles Like This