अचानक आग का गोला बनी बस, लोगों के उड़े होश, मचा हड़कंप

Must Read

मंदसौरः रविवार की रात मंदसौर के नेहरू बस स्टैंड पर खड़ी एक बस अचानक आग का गोला बन गई. बस धूं-धूं कर जलने लगी. संयोग अच्छा रहा कि बस में धुआं फैलने पर भीतर सो रहे कंडक्टर की आंख खुल गई और उसने किसी तरह अपनी जान बचाई. सूचना पर जब तक फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह खाक हो चुकी थी. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

मालूम हो कि मंदसौर के नेहरू बस स्टैंड में श्रीराम नाम की बस पार्किंग में खड़ी थी. कुछ यात्री और बस स्टाफ स्टैंड पर आराम कर रहे थे. इस बीच बस अचानक आग लग गई. पहले तो किसी को कुछ पता नहीं चला, लेकिन धीरे-धीरे धुआं बढ़ता गया. लोगों ने बस के पास जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए. बस से आग की लपटे उठ रही थी. इस पर लोग शोर मचाने लगे. तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना देने के साथ ही लोग अपने-अपने तरीके से आग बुझाने की कोशिश में जुट गए.

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें मौके पर पहुचीं. उन्होंने आग को बुझाना शुरू कर दिया. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक बस जलकर पूरी तरह से खाक हो गई.

Latest News

15 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

15 October 2026 Ka Panchang: 15 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है....

More Articles Like This