Ghaziabad News: क्या ऑनलाइन गेमिंग के जरिए चल रहा धर्म परिवर्तन का खेल, UP का हिंदू लड़का बना 5 वक्त का नमाजी

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में धर्मांतरण का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक कविनगर निवासी एक शख्स ने आरोप लगाया है कि उसका बेटा कुछ समय से धर्म विशेष के संस्कारों का पालन कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो शख्स का आरोप है कि उसका बेटा कुछ दिनों से माया नगरी मुंबई के किसी युवक के संपर्क में है। इसके थोड़े ही दिन बाद उसकी धर्म को लेकर आस्था बदल गई।

पिता ने जताई है ये आशंका

दरअसल, आरोप लगाने वाला व्यक्ति कोई और नहीं युवक का पिता है। उन्होंने दावा किया कि उनका बेटा पांचों वक्त की नमाज़ अदा करता है। उसके लैपटॉप में धर्म विशेष से जुड़ी कई चीजें मिली हैं। इसके बाद व्यक्ति ने पुलिस से मामले की शिकायत की। पिता ने आशंका जताई है कि उनके बेटे का राष्ट्रविरोधी काम में इस्तेमाल हो सकता है।

घर से तय वक्त पर बाहर निकलता था बेटा

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पिता ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा कुछ दिनों से अजीब सा बर्ताव कर रहा था। वह कभी जिम जाने तो कभी किसी दूसरे बहाने दिन में 5 बार घर से निकलता था। बेटे की हरकतों पर शक होने पर पिता ने उसका पीछा किया तो सच्चाई जानकर वह दंग रह गए।
शिकायतकर्ता की मानें तो उसका बेटा संजय नगर सेक्टर 23 स्थित मस्जिद में दिन में 5 बार नमाज अदा करता था। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो जब पिता ने इस मामले में बेटे से पूछा तो, उसने बताया कि इस्लाम सभी धर्मों से श्रेष्ठ है। इसलिए उसने इस मजहब को अपना लिया है।

मुंबई के शख्स के संपर्क में था युवक

पीड़ित पिता का कहना है कि उनके बेटे की जान-पहचान ऑनलाइन गेमिंग के जरिए मुंबई के शख्स के साथ हुई थी। दोनों करीब दो साल से संपर्क में थे और घंटों बातें किया करते थे। इसके बाद बेटे का व्यवहार बदलने लगा। पीड़ित पिता को यह चिंता सता रही है कि उनके बेटे का इस्तेमाल कहीं देश विरोधी गतिविधियों में न किया जाए। उन्होंने कविनगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Latest News

18 July 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 18 July 2026: अगर आप 18 जुलाई 2026, शनिवार को पूजा-पाठ, व्रत, नया कार्य, खरीदारी, यात्रा...

More Articles Like This

Exit mobile version