गणतंत्र दिवस पर ये दोनों दिग्गज होंगे मुख्य अतिथि, भारत का ऐतिहासिक फैसला

Republic Day : वर्तमान में गणतंत्र दिवस 2026 के लिए भारत ने एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है. बता दें कि इस बार यूरोपीय संघ (EU) के शीर्ष नेताओं यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा. ऐसा पहली बार होगा जब किसी अंतरराष्ट्रीय संगठन के दो शीर्ष नेता एक साथ भारत के इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय समारोह में शामिल होंगे. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार दोनों नेता जनवरी 2026 में नई दिल्ली पहुंचेंगे, जो भारत और यूरोपीय संघ के बीच गहराते रणनीतिक, आर्थिक और कूटनीतिक रिश्तों को एक नई दिशा और मजबूती देने का प्रतीक माना जा रहा है.

गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि

ऐसे में सूत्रों का कहना है कि यूरोपीय संघ (EU) नेताओं को गणतंत्र दिवस 2026 के मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार नई दिल्ली और ब्रसेल्स जल्द ही इस औपचारिक निमंत्रण और स्वीकृति की घोषणा करेंगे. गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में किसी विदेशी नेता को आमंत्रित करना भारत की विदेश नीति में एक अहम और प्रतीकात्मक कदम माना जाता है.

इसे भी पढ़ें :- भारत से ट्रेड डील को तैयार हुआ अमेरिका, पीएम मोदी की तारीफ में ट्रंप ने कही ये बात

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version