भारत से ट्रेड डील को तैयार हुआ अमेरिका, पीएम मोदी की तारीफ में ट्रंप ने कही ये बात

Donald Trump : एक बार फिर अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने दावा करते हुए कहा कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव खत्‍म किया. उन्‍होंने कहा कि उन्‍ही ने दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों से बात की थी और उसी के बाद युद्ध जैसी स्थिति टल गई.” जानकारी देते हुए बता दें कि ट्रंप ने यह बात अपने हालिया संबोधन के दौरान कही.

बता दें कि ट्रंप ने कहा कि “मैं भारत के साथ व्यापारिक समझौता कर रहा हूं. क्‍योंकि मेरा पीएम मोदी के साथ बेहतरीन संबंध है. इसके साथ ही उन्‍होंने ये भी कहा कि मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं और मैं उनका बहुत सम्‍मान करता हूं. उनका कहना है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री भी अच्छे इंसान हैं. वे कहते हैं उनके पास एक ‘फील्ड मार्शल’ हैं, जो बहुत बहादुर योद्धा हैं.”

दोनों देशों को लेकर बोले ट्रंप

इतना ही नही उन्‍होंने ये भी कहा कि “मैंने सुना कि दोनों देशों के बीच झड़प में सात विमान गिराए गए हैं. ये दोनों परमाणु ताकतें हैं. जानकारी देते हुए उन्‍होंने बताया कि मैंने पीएम मोदी को फोन किया और कहा कि हम आपसे ट्रेड डील नहीं कर सकते, क्योंकि आप पाकिस्तान के साथ युद्ध की तैयारी में हैं और यही बात मैने पाकिस्‍तान को भी कही. दोनों ने कहा कि हमें लड़ने दीजिए, लेकिन मैंने दोनों को समझाया.”

मजाकिया लहजे में बोले ट्रंप

इसके साथ ही उन्‍होंने मजाकिया लहजे में कहा कि “पीएम मोदी सबसे स्मार्ट और सख्त नेताओं में से एक हैं. टफ ऐज हेल. लेकिन आखिर में दो दिन के भीतर दोनों देशों ने मुझसे संपर्क किया और कहा कि वे समझ गए हैं और झगड़ा रुक गया. ऐसे में उन्‍होंने इसे अद्भुत बताया.” इतना ही नही बल्कि ट्रंप ने अपने भाषण में जो बाइडेन पर तंज कसते हुए कहा कि “क्या बाइडेन ऐसा कर सकते थे? मुझे नहीं लगता.”

क्‍या भारत-अमेरिका के रिश्‍तों में हो सकता है सुधार

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार कुछ ही दिनों के अंदर ही डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी के बीच तीन बार बातचीत हुई. जो कि पहली बार पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए, दूसरी बार गाजा समझौते पर चर्चा के दौरान और फिर दिवाली के अवसर पर. इस दौरान दोनों के बीच इस बातचीत को लेकर एक ठोस व्यापार समझौता अहम माना जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, भारत की ओर से बताया गया है कि इस पर वार्ता जारी है, लेकिन अमेरिकी पक्ष का कहना है कि बातचीत सार्थक रही है, लेकिन कुछ प्रमुख मुद्दों पर सहमति अभी तक नहीं बन पाई है.

 इसे भी पढ़ें :- भारत ने खाली किया ताजिकिस्तान में स्थित अयनी एयरबेस, रक्षा नीति में बदलाव के दिए संकेत

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version