Road Accident: झांसी-कानपुर हाईवे पर हादसा, डंफर ने 6 किशोरों को रौंदा, 2 की मौत

झांसी। झांसी से सड़क हादसे की एक बड़ी खबर आ रही है। यहां राष्ट्रीय राजमार्ग झांसी-कानपुर (एनएच-27) पर थाना पूंछ के मडोरा खुर्द के पास शुक्रवार सुबह एक डंफर ने 6 बच्चों को रौंद दिया। इस दुर्घटना में दो की मौत हो गई, जबकि 4 गंभीर रूप से घायल है। उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना पूंछ के मडोरा खुर्द के पास शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे सड़क किनारे बैठकर मडोरा खुर्द निवासी अभि (12) पुत्र इमरत सिंह यादव, अभिषेक (11) पुत्र ओमप्रकाश यादव, अनुज (17) पुत्र भूरे यादव, सुंदरम (17) पुत्र कौशल किशोर यादव, आरव (11) पुत्र बुद्धि प्रकाश यादव और आर्यन (13) पुत्र गिरिवर यादव हाईवे की सर्विस रोड पर बैठकर योग कर रहे थे। इसी दौरान कानपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बेकाबू डंफर ने उन्हें रौंद दिया। इंद्र सिंह यादव और अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य 4 गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। सूचना मिलने पर पूंछ पुलिस भी पहुंच गई। घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। चारों की हालत नाजुक बताई जा रही है। मामले की जांच-पड़ताल करते हुए पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है।

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version