सावन के अंतिम सोमवार पर भगवान शिव खोलेंगे भाग्य का दरवाजा, कर्ज मुक्ति के लिए करें इन मंत्रों का जप

Sawan Last Monday : हिंदू धर्म में सावन के पवित्र महीने में सोमवार का खासा महत्व है. खासतौर पर ये दिन भगवान शिव को समर्पित माना जाता है. श्रद्धालु विशेष रूप से शिव जी की पूजा करते हैं. धार्मिकों के अनुसार शिव जी को कर्ज मुक्ति का देव भी माना जाता है. कहा गया है कि सच्‍चे मन से भगवान की पूजा करने पर साधक से जुड़े सभी कर्ज एक झटके में खत्म हो जाते हैं. इसके साथ ही जीवन में धन, वैभव और समृद्धि का वास होगा और दांपत्य जीवन में भी सुख आते हैं.

इसके साथ ही सावन में सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करने पर साधक को और भी कई लाभ भी प्राप्त होते हैं. इस दौरान कर्ज मुक्ति से जुड़े शिव जी के कुछ मंत्रों के बारे में जानते हैं….

शिव के चमत्कारी मंत्र

  1. रुद्र गायत्री मंत्र

॥ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात॥

सोमवार को इस मंत्र का जाप करने से जातक के घर-परिवार की समस्त बाधाएं दूर हो जाती हैं. ऐसे मेंगवान शिव घर में शुभता वास करते है. इसके साथ ही पति-पत्नी के बीच चल रही कलह भी शांत हो जाती है.

  1. पंचाक्षरी मंत्र

ॐ नमः शिवाय।

जीवन में किसी भी प्रकार के तनाव चल रहे हैं तो आपको शिव के पंचाक्षरी मंत्र जपने चाहिए और साथ में महामृत्युंजय मंत्र का भी जप कर सकते हैं.

  1. महामृत्युंजय मंत्र

“ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥”

  1. ऋणमुक्तेश्वर मंत्र

ॐ ऋण-मुक्तेश्वर महादेवाय नमः

बता दें कि विशेष रूप से कर्ज मुक्ति के लिए आपको ऋणमुक्तेश्वर मंत्र का जप करना चाहिए. इस मंत्र का जप करने से आपके ऊपर चल रहे सभी कर्ज उतर जाएंगे और आपके घर मां लक्ष्मी और कुबेर देवता की कृपा बरसेगी.

इसे भी पढ़ें :- भारत से झगड़ा मोलना डोनाल्ड ट्रंप को पड़ेगा मंहगा, इस दिग्गज कारोबारी ने किया आगाह

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version