ताइवान के समंदर में चीन की नापाक हरकत, बार-बार भेज रहा एयरक्राफ्ट

Taiwan-China : ताइवान ने अपने समुद्री क्षेत्र के आसपास चीन सैन्य निगरानी का पता लगाया है. ताइवान के रक्षा मंत्रालय को अपने समुद्री क्षेत्र के आसपास चीन की सेना के विमानों के 6 चक्कर, 11 नौसैनिक जहाजों और एक आधिकारिक जहाज की मौजूदगी का पता चला है. ऐसे में ताइवान के सशस्त्र बलों की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि शनिवार सुबह 6 बजे तक ताइवान के आसपास पीएलए विमानों के 6 चक्कर, 11 प्लेन जहाजों और 1 आधिकारिक जहाज का पता चला. बता दें कि ROC बलों ने स्थिति पर नजर रखी हुई है.

NSB के महानिदेशक स्ताई येंग ने कहा

इस मामले को लेकर नेशनल सिक्योरिटी ब्यूरो (NSB) के महानिदेशक स्ताई मिंग येन ने कहा है कि चीन ने ताइवान के मुद्दों में एक्सपर्ट्स रखने वाले दो से चार व्यक्तियों को अपने दूतावासों में ताइवानी लोगों पर नजर रखने और डराने के लिए नियुक्त किया है. माना जा रहा है कि यह ऐसी गतिविधि है, जिसे मेजबान देश शायद ही स्वीकार करेंगे.

ब्यूरो स्थिति पर रख रहा नजर

इसके साथ ही त्साई ने कहा है कि ब्यूरो स्थिति पर नजर रख रहा है और यह सुनिश्चित करने के लिए ही स्थानीय अधिकारियों के साथ काम कर रहा है. उन्‍होंने ये भी कहा कि चीनी अधिकारी विदेशों में ताइवान के नागरिकों को परेशान न करे.

बीजिंग ने निगरानी के लिए भेजे अपने दूतावास

इसके साथ ही ताइवान के डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के विधायक मिशेल लिन ने मामले पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि बीजिंग ने चीन के ताइवान मामलों के कार्यालयों के कर्मियों को विदेशों में अपने दूतावासों में ताइवानी व्यापारियों, प्रवासियों और एक्सचेंज छात्रों की निगरानी करने और उन्हें डराने के लिए भेजा है.

इसे भी पढ़ें :- Saudi Arabia Snowfall: सऊदी अरब में बर्फ की चादर, रेगिस्तान बना विंटरलैंड, लोग हैरान

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version