मासूम बेटे को जहर देकर कारोबारी ने पत्नी के साथ की खुदकुशी, सुसाइड नोट में आर्थिक तंगी और कर्जे का जिक्र

Shahjahanpur: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में दिल को झकझोर देने वाली घटना से सनसनी फैल गई है. यहां रोजा थाना क्षेत्र के दुर्गा एन्कलेव कॉलोनी में चार साल के मासूम बेटे को जहर देने के बाद हैंडलूम कारोबारी सचिन ग्रोवर (35) और उसकी पत्नी शिवांगी (30) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बुधवार सुबह तीनों का शव मिला तो हड़कंप मच गया. मासूम का शव कमरे में बेड पर पड़ा मिला. जबकि, दंपती के शव अलग- अलग कमरों में फंदे से लटके हुए थे.

SP और CO ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

सूचना मिलने ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की. SP और CO ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. कारोबारी के फोन में सुसाइड नोट मिला है. जिसमें आर्थिक तंगी की बात लिखी है. पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. जांच शुरू कर दी है. दंपती और मासूम की मौत से कॉलोनी के लोग स्तब्ध हैं. कारोबारी सचिन ग्रोवर का मोहनगंज में पानीपत हैंडलूम नाम से शोरूम है. वह दुर्गा एन्कलेव कॉलोनी में अपने मकान में परिवार के साथ रहते थे. दो मंजिला मकान में वह दूसरी मंजिल पर रहते थे. इनके दो भाई रोहित और मोहित भी इसी मकान में रहते हैं.

कमरे का दरवाजा खोला तो चीखने लगे परिजन

बुधवार को उनके बड़े भाई मोहित के बेटे का नामकरण था. इसलिए सचिन की मां सीमा व भाई- भाभी जल्दी उठ गए. मां सीमा ने बताया कि सचिन सुबह आठ बजे तक नीचे नहीं आया तो उन लोगों ने आवाज दी. कोई प्रतिक्रिया नहीं आने पर वह लोग ऊपर गए. कमरे का दरवाजा खोला तो परिजन चीखने लगे. एक कमरे में सचिन और दूसरे कमरे में शिवांगी का शव फंदे से लटका मिला. मासूम बेटा बेड पर पड़ा था. उसके ऊपर कंबल पड़ा था. कंबल हटाकर देखा तो वह भी मृत मिला. उसके मुंह से झाग निकल रहे थे.

33 पन्नों के सुसाइड नोट के फोटो मिले..

चीख- पुकार मचने पर कॉलोनी के लोग जुट गए. सचिन ने 2017 में घर के सामने रहने वाली शिवांगी से लव मैरिज की थी. शहर के पॉश इलाके दुर्गा एन्क्लेव में सचिन पत्नी, बेटे, मां और दो भाइयों के साथ रहते थे. पिता विजय कुमार की कुछ साल पहले मौत हो गई थी. सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स के साथ SP और CO मौके पर पहुंच गए. कमरों में छानबीन की गई. बताया गया है कि 33 पन्नों के सुसाइड नोट के फोटो मिले हैं. जिसमें आर्थिक तंगी और कई लोगों की देनदारी की बात लिखी है. पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.

पति का शव जमीन को छू रहा था?

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला सुसाइड का लग रहा है. लेकिन, पति का शव जमीन को छू रहा था. ऐसे में हत्या के एंगल पर भी जांच की जा रही है. परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रही है. इधर डॉक्टरों का कहना है कि बच्चे को पॉइजन यानी चूहे मारने की दवा दी गई.

इसे भी पढें. ‘हर अंत की एक नई शुरुआत होती है…,’ R Ashwin ने आईपीएल से लिया संन्यास

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version