महाकुंभ भगदड़ की घटना में साजिश की बू, गहन जांच में जुटी STF की टीम

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Maha Kumbh Stampede: महाकुंभ में मौनी अमावस्या के दौरान हुए हादसे को लेकर जांच तेज कर दी गई है. महाकुंभ भगदड़ को लेकर साजिश की आशंका जताई जा रही है. सूत्रों के मुताबिक, साजिश के तहत भगदड़ मचाने की आंशका है. यूपी पुलिस की स्‍पेशल टास्‍क फोर्स (STF) की टीमें साजिश के एंगल से जांच करने में जुटी हुई है.

16 हजार मोबाइल नंबरों की जांच जारी

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, संगम नोज के आसपास सक्रिय मोबाइल नंबरों को खंगाला जा रहा है. 16000 से अधिक मोबाइल नंबरों के डेटा का विश्‍लेषण किया जा रहा है. अब तक की जांच में कई मोबाइल नंबर घटना के बाद से ही बंद आ रहे हैं. कंट्रोल रुम के सीसीटीवी से संदिग्धों को फेस रिकग्निशन ऐप के जरिए चिन्हित किया जा रहा.

हाई अलर्ट पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसी

जांच एजेंसियों को महाकुंभ भगदड़ की घटना में साजिश की बू आ रही है. घटना के दिन जितने भी संदिग्ध दिख रहे हैं, हर किसी पर एसटीएफ की नजर है. फिलहाल कल यानी 3 फरवरी बसंत पंचमी के मौके पर अमृत स्नान है. ऐसे में पुलिस और सुरक्षा एजेंसी हाई अलर्ट पर है. बसंत पंचंमी की अमृत स्नान को लेकर सुरक्षा एजेंसियां और यूपी पुलिस अलर्ट पर है. उत्‍तर प्रदेश पुलिस के कई बड़े अधिकारियों ने महाकुंभ मेला क्षेत्र में डेरा डाल दिया है.

बता दें कि मौनी अमावस्या के अवसर पर महाकुंभ मेले में भगदड़ मच गई थी. ये भगदड़ तड़के करीब सुबह 2 बजे मची थी. प्रशासन ओर से बताया गया कि भगदड़ में 30 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 60 लोग घायल थे.

ये भी पढ़ें :- महाकुंभ भगदड़: CM योगी ने कहा- हादसे के जिम्मेदारों पर गिरेगी गाज

 

 

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version