Bhopal: पीएम मोदी ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का किया शुभारंभ, बोले- ‘पूरी दुनिया को भारत से उम्मीदें…’

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज, 24 फरवरी को भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (Global Investors Summit) का शुभारंभ किया. बता दें कि ये समिट 24-25 फरवरी तक चलेगी. समिट में पहुंचे पीएम मोदी का मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने स्वागत किया. इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को संबोधित भी किया. उन्‍होंने कहा, आज दुनिया भारत की तरफ देख रही है. भारत से पूरी दुनिया को को उम्मीदें हैं. मैं आपको बता दूं कि भारत नतीजे लाकर दिखाता है.

‘दो दशक में मध्य प्रदेश ने बदलाव का नया दौर देखा’

पीएम मोदी ने आगे कहा, बीते दो दशक में मध्य प्रदेश ने बदलाव का नया दौर देखा है. एक समय था जब यहां बिजली पानी की बहुत दिक्कत थी. लॉ एंड ऑर्डर की तो और भी खराब थी. ऐसे में इंडस्ट्री का विकास बहुत मुश्किल था, दो दशक तक पहले लोग मपी में निवेश करने से डरते थे. उन्‍होंने कहा, एमपी ने अब निवेश के मामलों बड़ा स्थान बना लिया है. एमपी आज ईवी के लीडिंग स्टेट में से एक है।एमपी निवेश के लिए बड़ा डेस्टिनेशन बनता जा रहा है.

पीएम मोदी ने समारोह में देरी से आने के लिए मांगी माफी

पीएम मोदी ने संबोधन की शुरुआत में समारोह में देरी से आने के लिए माफी मांगी. पीएम ने बताया कि बच्चों की परीक्षाओं का समय और मेरा राजभवन से निकलने का समय एक साथ हो रहा था. इसलिए मैं राजभवन से देर से निकला. मैंने सोचा कि बच्चों के निकलने के बाद ही मैं निकलूं.
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This