लंदन पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर, UK और आयरलैंड के 6 दिवसीय दौरे में होनी है कई बड़ी डील

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

लंदन: मंगलवार को छह दिवसीय विदेश दौरे पर विदेश मंत्री एस.जयशंकर ब्रिटेन और आयरलैंड के यूके पहुंच गए हैं. यह यात्रा विदेश मंत्री दोनों देशों के साथ द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के लिए कर रहे हैं. विदेश मंत्रालय ने कहा कि जयशंकर की यात्रा से दोनों देशों के साथ भारत के मैत्रीपूर्ण संबंध नवीनीकृत होंगे. भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी है, जो रक्षा और सुरक्षा, व्यापार और अर्थव्यवस्था, स्वास्थ्य, शिक्षा, लोगों के बीच आपसी संबंधों सहित विविध क्षेत्रों में मजबूत हुई है.

जयशंकर मंगलवार और बुधवार को ब्रिटिश विदेश मंत्री डेविड लैमी के साथ उच्च स्तरीय वार्ता करेंगे और कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों तथा ब्रिटेन में भारतीय समुदाय के सदस्यों से मिलेंगे. बंद कमरे में होने वाली उनकी चर्चा का फोकस हाल ही में पुनः शुरू की गई भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) वार्ता, व्यापक विदेश नीति और सुरक्षा मुद्दों पर होगा तथा रूस-यूक्रेन संघर्ष में “स्थायी शांति” स्थापित करने के लिए कूटनीतिक नेतृत्व करने के ब्रिटेन के प्रयासों पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा.

जयशंकर बुधवार की शाम को लंदन के ‘चैथम हाउस’ थिंक टैंक में ‘भारत का उदय और विश्व में भूमिका’ विषय पर एक सत्र में भाग लेंगे. बृहस्पतिवार को उनके डबलिन में आयरलैंड के अपने समकक्ष साइमन हैरिस और आयरलैंड में भारतीय समुदाय के सदस्यों से मिलने की उम्मीद है.

विदेश मंत्रालय ने कहा, “भारत और आयरलैंड के बीच साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, सांस्कृतिक संबंधों और बढ़ते आर्थिक संबंधों पर आधारित मैत्रीपूर्ण द्विपक्षीय संबंध हैं.” विदेश मंत्री शुक्रवार को उत्तरी आयरलैंड के बेलफास्ट में भारत के नए महावाणिज्य दूतावास का उद्घाटन करने के लिए ब्रिटेन लौटेंगे, उसके बाद शनिवार को उत्तरी इंग्लैंड के मैनचेस्टर शहर में भारत के एक और वाणिज्य दूतावास का उद्धाटन करेंगे. 8 मार्च को मैनचेस्टर के ‘ओल्ड ट्रैफर्ड’ स्टेडियम में प्रवासी समुदाय के लिए एक कार्यक्रम आयोजित होने की उम्मीद है. इसी दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस भी है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version