गाजियाबाद मेरठ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, स्कूली बस से SUV की टक्कर, 6 लोगों की मौत

Must Read

Ghaziabad Road Accident: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया है. यहां मंगलवार सुबह एक्सप्रेस वे पर बस और टीयूवी कार में टक्कर हो गई. हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं गंभीर रूप से घायल 8 साल के बच्चे का अस्पताल में उपचार चल रहा है.

जानकारी के मुताबिक, मेरठ के मवाना थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाला परिवार खाटू श्याम के दर्शन करने जा रहा था. जो बस से टकड़ा गई. हादसे की वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है. फिलहाल मौके पर पुलिस बल पर तैनात है.

सीएम योगी ने जताया दुख
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद गाजियाबाद में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है. मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.
मुख्यमंत्री जी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाकर उनका समुचित इलाज कराए जाने के निर्देश दिए हैं. साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है.

Latest News

09 November 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

09 November 2026 Ka Panchang: 9 नवंबर 2026, सोमवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अमावस्या है. इस...

More Articles Like This