Cyclone Biparjoy: आज दोपहर बाद जखाऊ बंदरगाह से टकरा सकता है चक्रवाती तूफान बिपरजॉय

Must Read

Cyclone Biparjoy: चक्रवाती तूफान बिपरजॉय खतरनाक होता जा रहा है. आज यानी गुरुवार को गुजरात के तटीय इलाकों से टकरा सकता है. इसको देखते हुए सरकार की तरफ से सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है. निचले इलाकों से लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है. बताया जा रहा है कि महा तूफान बिपरजॉय कच्छ और सौराष्ट्र की तरफ तेजी से बढ़ रहा है. करीब ढाई बजे जखाऊ बंदरगाह से टकराने का अनुमान है. बिपरजॉय के मद्देनजर कच्छ सहित गुजरात के आठ जिलों में बाढ़-बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा 74 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है.

एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तैनात
एनडीआरएफ के डीजी अतुल करवाल ने कहा, एनडीआरएफ ने 18 और एसडीआरएफ ने 13 टीमों को तैनात किया है. चक्रवात के 15 जून की शाम को गुजरात में लैंडफॉल करने की उम्मीद है. 45 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. हम लैंडफॉल के बाद सभी चुनौतियों के लिए तैयार हैं.

बिपरजॉय भयानक चक्रवाती तूफान में बदल गया हैः IMD
डीजी ने कहा कि आसपास के आठ जिलों में जलभराव की काफी संभावनाएं हैं और जरूरत पड़ने पर हम अपनी सेवाएं देने के लिए तैयार हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि बिपरजॉय बहुत भयानक चक्रवाती तूफान में बदल गया है और गुरुवार शाम तक गुजरात में जखाऊ बंदरगाह को पार कर जाएगा, हालांकि राज्य के सौराष्ट्र और कच्छ तटों के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट अभी भी प्रभावी है. पश्चिम रेलवे ने एहतियात के तौर पर चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों से गुजरने वाली कम से कम 67 ट्रेनों को रद्द करने का भी फैसला किया है.

Latest News

IND vs NZ 2nd T20I: 18 गेंदों में 46 रन, तिलक-नितीश का तूफान; हारी हुई बाजी जीतकर भारत ने रचा कमाल

IND vs NZ 2nd T20I: क्रिकेट में आखिरी गेंद तक मुकाबला पलट सकता है और भारत ने न्यूजीलैंड के...

More Articles Like This