हिमाचाल प्रदेश में आफत की बारिश, सोलन जिले में बादल फटने से 7 की मौत

Must Read

Cloudbrust in Himachal: पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से आसमान से आफत की बारिश हुई है. प्रदेश के कई इलाकों में पिछले कुछ समय से लगातार बारिश हो रही है. इस बीच प्रदेश के सोलन जिले से बादल फटने की घटना सामने आई है. बादल फटने और भूस्खलन की घटना की चपेट में आने से 7 लोगों की मौत हो गई है और 3 लोगों के लापता होने की खबर है. बता दें कि सोलन जिले के कंडाघाट उपमंडल की ममलीग उप तहसील के जादोन में ये घटना हुई है. यहां पर देर रात करीब 1.30 बजे बादल फटा जिसमे दो घर के साथ एक गौशाला बह गई.

पिछले दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण पंचायत सायरी के जादोन गांव में रति राम और इनके बेटे हरनाम के 2 मकान भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हो गए. आपको बता दें कि इस घटना में कुल 7 लोगों की जान गई है. राहत बचाव कार्य अभी भी जारी है, बताया जा रहा है कि घटना स्थल से 5 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है. हालांकि अभी भी 3 लोग लापता है.

घटनास्थल पर रेस्क्यू टीम को पहुंचने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. दरअसल, भूस्खलन और बादल फटने के कारण चारों ओर से सड़के पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हैं. राज्य लोक निर्माण विभाग सड़कों के मरम्मत का काम कर रहा है. हिमाचल प्रदेश में मानसून का प्रकोप जारी है. राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश लगातार हो रही है. जिसके बाद से सोलन जिले बादल फटने की घटना सामने आई है.

यह भी पढ़ेंः

UP Weather Update: यूपी में IMD ने जारी किया अलर्ट, इन जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This