PM मोदी के नेतृत्व में भारत बना रहा है नई पहचान: विश्वास सारंग

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. विश्वास सारंग ने दावा किया कि यह पीएम मोदी का विजन ही है, जिसने पूरी दुनिया में उन्हें एक वैश्विक नेता का दर्जा दिलाया है. उन्‍होंने न्‍यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा,पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत एक नई पहचान बना रहा है और दुनिया भर में उनका प्रभाव बढ़ता जा रहा है.

भारत और अमेरिका के बीच दो महाशक्तियों का मिलन

उन्‍होंने कहा कि पीएम मोदी का यह दौरा वैश्विक राजनीति में भारत की भूमिका को और मजबूत करेगा. विश्वास सारंग ने आगे कहा, भारत और अमेरिका के बीच दो महाशक्तियों का मिलन, दुनिया में शांति के एक नए अध्याय की शुरुआत करेगा. इस सहयोग से दोनों देशों के रिश्तों में और मजबूती आएगी, जिससे वैश्विक सुरक्षा और शांति को नई दिशा मिलेगी.

यह भारतीय विदेश नीति की बड़ी जीत: विश्वास सारंग

वहीं, अमेरिका द्वारा आतंकवादी तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण की मंजूरी को विश्वास सारंग ने भारत के लिए एक बड़ी सफलता करार दिया. उन्होंने कहा, यह भारतीय विदेश नीति की बड़ी जीत है. भारत दुनिया में अपने रुख और नीतियों के अनुसार चीजों को मनवाता है और यह घटना इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है. अमेरिका द्वारा राणा को प्रत्यर्पित करने का फैसला, आतंकवाद के खिलाफ भारत की दृढ़ नीति का परिणाम है और यह हमारे लिए गर्व की बात है.

कांग्रेस हमेशा ओबीसी के नाम पर करती आई है राजनीति

प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर कहा था कि हमारी सरकार इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रखेगी. इस पर भी विश्वास सारंग ने टिप्पणी की. उन्होंने कहा, कांग्रेस हमेशा ओबीसी के नाम पर राजनीति करती आई है और कभी नहीं चाहती कि ओबीसी को आरक्षण मिले। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भाजपा सरकार सुप्रीम कोर्ट में दृढ़ता से अपना पक्ष रखेगी और ओबीसी समुदाय के अधिकारों के लिए लड़ाई जारी रखेगी.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version