Earthquake: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 24 घंटे में 6 बार कांपी धरती, बाल-बाल बची जानें

Must Read

Jammu-Kashmir 5 Earthquakes: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पिछले 24 घंटे के भीतर 6 बार भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए है. बता दें कि 6वीं बार भूकंप (Earthquake) लद्दाख के लेह में रविवार (18 जून) सुबह 8 बजकर 28 मिनट पर आया, जिसकी तीव्रता 4.3 थी. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने ये जानकारी दी है.

आपको बता दें कि इससे पहले 5 बार धरती कांप चुकी है. सबसे पहले शनिवार को जम्मू-कश्मीर में दोपहर 2 बजकर 3 मिनट पर भूकंप (Earthquake) आया, जिसकी तीव्रता 3.0 थी. इसके बाद दूसरी बार लेह में शनिवार रात करीब 9 बजकर 44 मिनट पर भूकंप (Earthquake) आया, जिसकी तीव्रता 4.5 रही.

तीसरा बार भारत-चीन बॉर्डर के पास जम्मू-कश्मीर के डोडा में रात 9 बजकर 55 मिनट धरती कांपी, इस भूकंप (Earthquake) की तीव्रता 4.4 थी. चौथा भूकंप (Earthquake) पूर्वोत्तर लेह में रविवार की सुबह 02 बजकर 16 मिनट पर आया, जिसकी तीव्रता 4.1 थी. इसके बाद 5वां झटका जम्मू-कश्मीर के कटरा में रविवार की सुबह 03 बजकर 50 मिनट पर महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता 4.1 रही. हालांकि, भूकंप (Earthquake) के बाद किसी को जान-मान का नुकसान नहीं हुआ.

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This