Aaj Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में रेड अलर्ट, भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी

Aaj Ka Mausam: देश के अलग-अलग हिस्सों रिमझिम बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने आज फिर दिल्ली-एनसीआर, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग की मानें तो आगामी 06 अगस्त तक ऐसे ही बारिश का दौर जारी रहेगा. आइए जानते हैं, देश के अलग-अलग हिस्सों के मौसम का हाल…

आज के मौसम का हाल
मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आने वाले पांच दिनों तक प्रायद्वीपीय भारत में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा. वहीं उत्तर पूर्वी भारत के राज्यों में रिमझिम बारिश देखने को मिल सकती है. वहीं उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. इसके अलावा बिहार, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, विदर्भ, कोंकण और गोवा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों, जम्मू कश्मीर और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश संभावना जताई है.

उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल
मौसम विभाग के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश कि तो लखनऊ और आसपास के जिलों में छह अगस्त तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने आज शुक्रवार को हमीरपुर, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, आगरा, औरैया, इटावा, फतेहपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, प्रयागराज, रायबरेली और उन्नाव समेत कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है.

उत्तराखंड के मौसम का हाल
मौसम विभाग के मुताबिक यदि बात कि जाए उत्तराखंड कि तो उत्तराखंड के देहरादून, चमोली समेत सभी जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की मानें तो उत्तराखंड के संवेदवनशील इलाकों में कहीं-कहीं भूस्खलन एवं चट्टान गिरने के कारण सड़कों / राजमार्गों मे अवरोध / कटाव देखने को मिल सकता है. वहीं निचले इलाकों में जल भराव होने की संभावना जताई है. मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में 07 अगस्त तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा.

मध्य प्रदेश के मौसम का हाल
मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से कई जिलों में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग ने आज विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और बालाघाट जिले में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है.

ये भी पढ़ेंः अशरफ के पत्नी का अतीक के वकील से कनेक्शन, हो सकते कई बड़े खुलासे!

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version