Jammu-Kashmir: उरी में पाकिस्तानी आतंकी ढेर, घुसपैठ की कोशिश नाकाम, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistani Terrorist Killed: जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में ‘ऑपरेशन DIGGI-2’ के दौरान सुरक्षाबलों को सफलता मिली. उसने घुसपैठ की कोशिश को असफल कर दिया. नियंत्रण रेखा (LoC) के पास बुच्छार इलाके में घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तानी आतंकवादी को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया. उसके पास से हथियार बरामद हुआ है.

भारतीय सेना की ओर से जारी बयान के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर पुलिस को उरी सेक्टर के बुच्छार इलाके में आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश के बारे में पुख्ता खुफिया जानकारी मिली थी. इस इनपुट के आधार पर सेना और पुलिस ने 14 और 15 मार्च की दरम्यानी रात को एक संयुक्त घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया.

इस ऑपरेशन के दौरान मुस्तैद जवानों ने घने जंगलों के बीच एक आतंकवादी की संदिग्ध गतिविधि देखी. सुरक्षाबलों ने तत्काल अपनी स्थिति को बदला और आतंकवादी को चुनौती दी. खुद को घिरा देख आतंकवादी ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने सटीक निशाना साधा और मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी आतंकवादी को ढेर कर दिया.

तलाशी अभियान जारी

मारे गए आतंकवादी के पास से पिस्तौल और भारी मात्रा में गोला-बारूद सहित युद्ध सामग्री बरामद की गई है. इलाके में और भी आतंकवादियों के छिपे होने की संभावना को देखते हुए ऑपरेशन अभी भी जारी है. सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है और चप्पे-चप्पे की तलाशी ली जा रही है.

Latest News

Mukesh Ambani ने लॉन्च किया अरुंधती भट्टाचार्य की आत्मकथा ‘अपराजिता’ का हिंदी संस्करण, कामकाजी महिलाओं के लिए इकोसिस्टम बनाने की अपील

मुंबई में मुकेश अंबानी ने SBI की पूर्व चेयरपर्सन अरुंधती भट्टाचार्य की आत्मकथा ‘इंडोमिटेबल’ के हिंदी संस्करण ‘अपराजिता’ का लोकार्पण किया. इस दौरान उन्होंने महिला नेतृत्व, Emotional Quotient और कामकाजी महिलाओं व माताओं के लिए मजबूत इकोसिस्टम बनाने पर जोर दिया.

More Articles Like This

Exit mobile version