Uttarakhand: रुद्रप्रयाग में भारी बारिश के बाद भूस्खलन, बही 4 दुकानें; कई लोग हताहत

Landslide In Rudraprayag: उत्तराखंड में मौसम की दोहरी मार देखने को मिल रही है. जहां एक ओर बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरीके से प्रभावित है तो दूसरी ओर लैंडस्लाईड से जान माल का भारी नुकसान देखने को मिल रहा है. राज्य के रुद्रप्रयाग में गुरुवार से लगातार हो रही बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन यानी लैंडस्लाईड की घटनाएं सामने आईं है. मिली जानकारी के मुताबिक गौरीकुंड में लैंडस्लाइड के कारण दो से तीन दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई हैं.

पहाड़ से गिरे बोल्डरों के कारण प्रशासन को रेस्क्यू करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. अभी की सामने आई जानकारी में पता लगा है कि इस घटना में 10 से 12 लोग हताहत हैं. जिला प्रशासन के साथ मौके पर आपदा प्रबंधन और एनडीआरएफ व डीडीआरएफ की टीमें मौजूद हैं.

जानकारी हो कि बीती रात से लगातार हो रही है. बारिश के बाद ये भूस्खलन की घटना सामने आई है. इस घटना को लेकर आपदा प्रबंधन अधिकारी दलीप सिंह रजवार ने कहा, “हमें सूचना मिली कि चट्टानें गिरने और भारी बारिश के कारण 3 दुकानें प्रभावित हुई हैं. तुरंत तलाशी अभियान शुरू किया गया. बताया गया कि वहां करीब 10-12 लोग थे लेकिन अब तक पता नहीं चला.”

उधर एसपी रुद्रप्रयाग डॉ. विशाखा ने बताया, “बीती रात गौरीकुंड चौकी पुल के पास भारी मूसलाधार बारिश के बाद भूस्खलन से 3 दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई हैं. जिला प्रशासन की टीम, आपदा प्रबंधन टीम, पुलिस टीम, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ समेत अन्य टीमें मौके पर मौजूद हैं.लापता लोगों की तलाश के लिए ऑपरेशन जारी है.”

यह भी पढ़ें

Latest News

कुछ ही घंटों के भीतर दो पड़ोसी देशों के लिए रवाना हुए बांग्लादेशी डेलीगेशन, आखिर क्या है ढाका का मकसद  

Bangladesh NSI chief: बांग्लादेश की आंतरिक खुफिया एजेंसी नेशनल सिक्योरिटी इंटेलिजेंस (NSI) के प्रमुख मेजर जनरल अबू मोहम्मद सरवर...

More Articles Like This

Exit mobile version