Barabanki News: बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर गंदी पोस्ट करना वकील को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार

Offensive post on Dhirendra Shastri: यूपी के बाराबंकी (Barabanki) में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर आपत्तिजनक पोस्ट किया गया था. जानकारी के मुताबिक एक अधिवक्ता ने ऐसा किया था. दरअसल, अधिवक्ता को ऐसा करना भारी पड़ गया. दरअसल, इस विवादित पोस्ट से हिंदू वादी संगठन काफी नाराज हो गए. लगातार विरोध जताते हुए आरोपी अधिवक्ता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई. इसके बाद पुलिस ने मामले की पड़ताल करते हुए आरोपी अधिवक्ता अकरम शेख को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. लगातार ये मामला चर्चा में बना हुआ है.

हैदरगढ़ कोतवाली का मामला
दरअसल, पूरा मामला हैदरगढ़ कोतवाली का है. जानकारी के मुताबिक श्रीकृष्णपुर मजरे के बहुता गांव में एक अधिवक्ता रहते हैं. उन्होंने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री को लेकर फेसबुक पर एक विवादित तस्वीर पोस्ट की. अधिवक्ता ने बागेश्वर बाबा की फोटो को एडिट कर अपलोड कर दिया. अधिवक्ता के पोस्ट से जिले में हड़कंप मच गया. जब मामले की जानकारी समाजसेवी विजय हिंदुस्तानी को हुई, तो उन्होंने आरोपी अधिवक्ता के खिलाफ हैदरगढ़ कोतवाली में तहरीर दे दी.

अधिवक्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आपको बता दें कि पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में अधिवक्ता को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, बाराबंकी पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है. पुलिस अधिवक्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. वहीं, अधिवक्ता ने इस मामले में वकील संगठन से मदद करने की अपील की है. खास बात ये है कि आरोपी अधिवक्ता से वकील संगठन ने भी किनारा कर लिया है. इस मामले में हैदरगढ़ तहसील के वकीलों की मानें, तो वह धर्म और महात्मा के खिलाफ गलत टिप्पणी करने वालों का साथ नहीं देंगे. फिलहाल, ये मामला चर्चा का विषय बना हुआ है.

यह भी पढ़ें-

Latest News

55 कारीगर, 5840 घंटे की मेहनत….दुबई में बना दुनिया का सबसे बड़ा झुमका

Largest Gold Jhumkas: दुबई की एक ज्वेलरी कंपनी ने सोने का एक अनोखा झुमका बनाया है, जो दुनिया में...

More Articles Like This

Exit mobile version