Ajab Gajab News: टशन में टमाटर, मिलना जुलना अब मिठाईयों के साथ

Tomato Price: पान की टपरी हो या औरतों की पंचायत, पिछले कुछ महीनों से टमाटर लगातार अपने बढ़ते भाव को लेकर हर जगह चर्चा का केन्द्र बना हुआ है. अब घरों में टमाटर बिल्कुल ऐसे ही आते है जैसे मेहमानों के आने पर छेना. एक जमाने में 20-30 रुपये किलो आने वाला टमाटर अब 200 रुपये किलो तक आ रहा है.

टमाटर के भाव आसमान पर

कभी गरीब मजदूर पैसे न होने पर टमाटर की चटनी खा कर अपना गुजारा कर लेते थे. गरीबों की थाली से टमाटर दूर हुआ ही था की अब धीरे धीरे आम दुकानों से भी बाहर होने लगा है. आपको बता दें टमाटर अब सब्जियों का सेलिब्रिटी बन चुका है और अब उसका मिलना जुलना मिठाईयों से होने लगा है. जी हां! अब टमाटर सब्जी की दुकान और ठेलों को छोड़ मिठाई की दुकान पर भी बिकने लगा है.

शोकेश में सजा कर रखा टमाटर
छत्तीसगढ़ के कोरबा में मिठाइयों के बीच शोकेश में सजे टमाटर की तस्वीर इन दिनों वायरल हो रही है. ये तस्वीर देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे कि यह सच में टमाटर ही है या टमाटर जैसी दिखने वाली कोई मिठाई. लेकिन आपको बता दें की ये टमाटर ही है. असल में दुकानदार ने टमाटर के खराब होने के डर से उन्हें मिठाइयों वाले शोकेस में रखा था.

Also Read:

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version